फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tug of war between dhumal and cm virbhadra singh.

सीएम वीरभद्र के वार पर धूमल का करारा पलटवार

Sat, 10 Jan 2015 10:56 AM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 10:56 AM IST
विज्ञापन
tug of war between dhumal and cm virbhadra singh.

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और विजिलेंस ब्यूरो के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। कहा कि मुख्यमंत्री और अन्य कांग्रेस नेता जो बार-बार मेरे डरने की बात कह रहे हैं, उन्हें स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि डर उन्हें लगता है जो महलों में रहकर अपनी सत्ता को बचाने के लिए विरोधियों के खिलाफ साजिश रचते हैं।

विज्ञापन


किसान और फौजी के बेटे को कभी डर नहीं लगता। मुख्यमंत्री की ओर से फोन टेप और उनके पीछे सीआईडी लगाए जाने के जवाब में धूमल ने वीरभद्र सिंह को चुनौती दी कि अगर सरकार में हिम्मत है तो टेप का रिकॉर्ड जनता के सामने लाए। इससे जनता भी सच जान सके।
विज्ञापन

सीएम पर दागे बड़े सवाल

tug of war between dhumal and cm virbhadra singh.

धूमल ने कहा कि सरकार यह भूल गई है कि फोन केवल उन्हीं के टेप होते हैं, जो गैर कानूनी कार्यों में संलिप्त हों। छह बार के मुख्यमंत्री को इस तरह के आरोप लगाना शोभा नहीं देता। अगर सच में भाजपा सरकार ने वीरभद्र सिंह के पीछे सीआईडी लगाई होती तो समय रहते यह पता चल जाता कि उनके हजारों टन सेब कैसे स्कूटरों और ऑयल टैंकरों में रामपुर से परवाणू पहुंच गए।

बार-बार उनकी भूमि की पैमाइश के मुख्यमंत्री के आरोपों का जवाब देते हुए धूमल ने कहा कि अगर वास्तविकता में ही उनकी भूमि की पैमाइश करवाई गई होती तो अब तक काफी भूमि सरकार के खाते में आ चुकी होती।

कहा कि भाजपा सरकार को तो यह भी मालूम नहीं था कि आपने अपने मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी माता शांति देवी के देहावसान के बाद उनकी भूमि जो कानूनन सरकार को मिलनी थी, गैर-कानूनी ढंग से अपने नाम करवा ली थी।

भाजयुमो ने भी बोला हमला

tug of war between dhumal and cm virbhadra singh.

वहीं, भाजयुमो ने सरकार पर युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। प्रवक्ता करण नंदा ने बताया कि प्रदेश सरकार धूमल और उनके परिवार पर केस कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। परिवार पर एक के बाद एक जांच, विजिलेंस और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है।

कांग्रेस सरकार विकास की राजनीति नहीं, बल्कि धूमल और उनके परिवारों को केस में उलझाने की नाकाम कोशिश कर रही है। करण नंदा ने बताया कि कांग्रेस सरकार को सत्ता में रहते हुए दो साल से अधिक समय हो गया है, लेकिन आज तक सरकार ने युवाओं के लिए कुछ नहीं किया है।

बेरोजगारी के नाम पर युवाओं की अनदेखी की है, आज नौजवान युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। प्रदेश में वरिष्ठ नागरिक एक बड़ा वर्ग है। दो साल में इन बुजुर्गों के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। प्रदेश का कर्मचारी वर्ग सरकार से परेशान है। प्रदेश में अवैध खनन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed