{"_id":"58dcf7e04f1c1be80463d968","slug":"tug-of-war-between-cm-virbhadra-singh-and-hpcc-chief-sukhwinder-singh-sukhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति सार्वजनिक करने के लिए वीरभद्र-सुक्खू फिर आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति सार्वजनिक करने के लिए वीरभद्र-सुक्खू फिर आमने-सामने
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Fri, 31 Mar 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
मंत्रियों, विधायकों की संपत्ति सार्वजनिक करने के मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू फिर से आमने-सामने हो गए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधानसभा चुनाव के लिए बनाए जा रहे अपने मेनिफेस्टो में दोबारा सत्ता में आने पर ऐसा कानून बनाने की घोषणा करेगी, जिसमें मंत्रियों और विधायकों को साल में एक बार संपत्ति का ब्योरा देना जरूरी होगा।
विज्ञापन
इस पर सीएम वीरभद्र सिंह को पूछा गया तो वे बोले - कांग्रेस का मेनिफेस्टो बनाने में वर्तमान अध्यक्ष में कोई हाथ नहीं होगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वीरवार को विधानसभा सचिवालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। परिवहन मंत्री जीएस बाली की ओर से संपत्ति सार्वजनिक करने के पर सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी प्रापर्टी डिस्पले की है तो ये अच्छी बात है।
विज्ञापन
जरूरी नहीं है ये सभी को करना ही होगा। इससे पहले राजीव भवन शिमला में परिवहन और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जीएस बाली की पत्रकार वार्ता के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शीघ्र ही चुनाव से पहले कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार होगा। इसी में मंत्रियों, विधायकों और कांग्रेस के अन्य नेताओं की सालाना आधार पर संपत्ति सार्वजनिक करने का प्रावधान होगा।
विज्ञापन