{"_id":"6a689c34fc80d2cb270181e7","slug":"tt-competition-at-indira-sports-complex-from-august-5-shimla-news-c-19-sml1002-760661-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: इंदिरा खेल परिसर में टीटी \nप्रतियोगिता पांच अगस्त से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: इंदिरा खेल परिसर में टीटी प्रतियोगिता पांच अगस्त से
विज्ञापन
राज्य स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग के लिए भी होगी चैंपियनशिप
अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 मुकाबले होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के माल रोड स्थित इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में 5 से 9 अगस्त तक शिमला हॉट वेदर टेबल टेनिस (टीटी) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
शिमला जिला टेबल टेनिस संघ ने प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। संघ के सचिव अभय लखनपाल ने बताया कि 5 से 9 अगस्त तक इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर, शिमला में शिमला हॉट वेदर एवं हिमाचल प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19, पुरुष, महिला तथा वेटरन वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। सभी वर्गों में बालक और बालिका दोनों श्रेणियों की प्रतियोगिताएं होंगी। लखनपाल ने बताया कि प्रत्येक स्पर्धा के लिए न्यूनतम आठ प्रविष्टियां आवश्यक होंगी। प्रत्येक खिलाड़ी को प्रति स्पर्धा 500 रुपये प्रवेश शुल्क देना होगा। आवेदन निर्धारित तिथि तक ई-मेल के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए राज्य रैंकिंग अंक अर्जित करने का महत्वपूर्ण अवसर होगी।