{"_id":"625efc33e82d46236942b277","slug":"trying-strat-in-shimla-shimla-news-sml406195156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सड़कें होंगी चकाचक, निगम ने शुरू की टारिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सड़कें होंगी चकाचक, निगम ने शुरू की टारिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमसी इस हफ्ते शुरू करेगा मरम्मत कार्य
सभी वार्डों में छह करोड़ से की जाएगी टारिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को खस्ताहाल सड़कों से जल्द राहत मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग के बाद अब नगर निगम ने भी संपर्क सड़कों की टारिंग शुरू कर दी है। अगले एक हफ्ते के लिए टारिंग का शेड्यूल तैयार कर लिया है।
निगम प्रशासन के अनुसार इस हफ्ते संजौली के नॉर्थ ओक, ढली टनल से चुरट सड़क, इंजनघर के दक्षिण विहार में सड़क की टारिंग की जाएगी। इसी तरह बालूगंज चौक से वाया चौड़ा मैदान सीटीओ तक, रिज मैदान और मालरोड पर पैचवर्क कर गड्ढे भरे जाएंगे। टुटीकंडी, कंगनाधार, कच्चीघाटी, भराड़ी में भी सड़कों की टारिंग तथा पैचवर्क किया जा रहा है।
अभी बैनमोर और पंथाघाटी में तेंजिन अस्पताल के पास टारिंग का काम पूरा कर दिया है। पंथाघाटी में अब डॉक्टर कालोनी के लिए बनी सड़क की टारिंग की जाएगी। निगम प्रशासन के अनुसार इन सड़कों की टारिंग बीते साल छूट गई थी, अब इनकी टारिंग करवाई जा रही है। इस साल की टारिंग के लिए भी नगर निगम ने टेंडर कॉल किए थे। एक दो दिन में इसकी प्रक्रिया भी पूरी होने जा रही है। इसमें छह करोड़ रुपये की लागत से वार्डों की सड़कों की टारिंग करने की तैयारी है। इसके तहत होने वाली टारिंग का शेड्यूल भी अगले हफ्ते तक नगर निगम जारी कर देगा। पहले वार्ड नंबर एक और दो में टारिंग की जाएगी। बाकी वार्डों में भी इसी महीने टारिंग शुरू करवाने की तैयारी है। अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर ने बताया कि कई सड़कों की टारिंग और पैचवर्क का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही सभी वार्डों में सड़कें दुरुस्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
ऑकलैंड-संजौली सड़क पक्की करेगा लोनिवि
लोक निर्माण विभाग ने ऑकलैंड टनल से संजौली कॉलेज तक की सड़क की टारिंग का काम शुरू कर दिया है। दो तीन दिन में इसका काम पूरा कर दिया जाएगा। सड़क पर काफी गड्ढे पड़ गए थे जिससे लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। विभाग ने इस सड़क के किनारे गाड़ियां खड़ी न करने की अपील की है ताकि टारिंग का काम जल्द पूरा हो सके।