फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Truck unions reduce fare in the wake of the recent fall in the diesel price.

यूनियनों ने अब ये तय कीं ट्रक भाड़े की दरें

Sun, 02 Nov 2014 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/पांवटा/बद्दी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/पांवटा/बद्दी Updated Sun, 02 Nov 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
Truck unions reduce fare in the wake of the recent fall in the diesel price.

डीजल और पेट्रोल के दाम कम होने का असर हिमाचल में दिखना शुरू हो गया है। सूबे की तीन बड़ी ट्रक यूनियनों ने शनिवार से माल भाड़े की दरें कम कर दी हैं, जबकि एक यूनियनें इस पर जल्द फैसला ले सकती हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम भी सरकारी बसों का किराया कम कर सकता है।

विज्ञापन


हालांकि, परिवहन मंत्री जीएस बाली डीजल की कीमतें और कम होने का इंतजार कर रहे हैं। निजी बस और टैक्सी ऑपरेटर पहले से ही किराया कम होने का तर्क दे रहे हैं। हिमाचल चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई और सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा ने बैठक कर सर्वसम्मति से मालभाड़ा 1.44 रुपये प्रति टन प्रति किलोमीटर कम करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सतीश गोयल और सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष बलजीत सिंह नागरा ने कहा कि नई मालभाड़ा दरें 31 अक्तूबर से लागू मानी जाएंगी। उधर, बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ ट्रक यूनियन के प्रधान विद्या रत्न और उद्योग संघ के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया ने बताया कि संयुक्त निर्णय लेकर ट्रकों का मालभाड़ा 70 पैसे प्रति कम किया गया है। दाड़लाघाट ट्रक यूनियन ने भी प्रति किलोमीटर 20 पैसे की दरें कम की हैं। बरमाणा ट्रक ऑपरेटर यूनियन के सचिव रजनीश ठाकुर ने कहा कि किराया घटाने का जल्द निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजल कीमतों में यदि आने वाले दिनों में और अधिक गिरावट आती है, तो बस किराया भी कम किया जाएगा। डीजल के रेट में मौजूदा गिरावट इतनी अधिक नहीं है कि किराया घटा दिया जाए। फिलहाल स्थिति को रिव्यू किया जा रहा है।
- जीएस बाली, परिवहन मंत्री, हिमाचल प्रदेश

-प्रदेश सरकार की ओर से बस किराया बढ़ाने के बाद से लेकर अब तक डीजल की कीमत करीब आठ रुपये बढ़ गई है। डीजल तो बार-बार महंगा हुआ है, लेकिन किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। अब अगर डीजल सस्ता हो भी गया है तो किराया घटाने का कोई मतलब नहीं बनता।

- उत्तम सिंह चौहान, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन

हिमाचल में टैक्सी किराया 2008 में तय किया था। छह साल बाद भी टैक्सी ऑपरेटर उन्हीं किरायों पर गाड़ियां चला रहे हैं। सरकार से बार-बार मांग करने के बावजूद टैक्सी किराया नहीं बढ़ाया गया। ऐसे में डीजल की कीमतें घटने पर किराया घटाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।
- जीत राम शर्मा, चेयरमैन, हिमाचल प्रदेश टैक्सी आपरेटर यूनियन

बद्दी से पहले और वर्तमान का ट्रक मालभाड़ा
स्टेशन=======पहले का भाड़ा===वर्तमान भाड़ा
दिल्ली=======12085========11860
मुंबई========45830=========44570
कोलकाता=====47970========46715
पांवटा साहिब===10350========10225
मंडी========9289========9180
चंबा========18715========18490
लखनऊ======25813========25240
लुधियाना=====6500=========6425
पानीपत======9590=========9430
जयपुर=======17215========16620

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed