{"_id":"65813d5e5ffd483d7e0eb234","slug":"truck-scooty-collision-in-bohali-youth-from-sarahan-area-dies-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बोहलियों में ट्रक-स्कूटी की टक्कर, सराहां क्षेत्र के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बोहलियों में ट्रक-स्कूटी की टक्कर, सराहां क्षेत्र के युवक की मौत
Tue, 19 Dec 2023 12:22 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:22 PM IST
सार
सिरमौर जिले में पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे 07 पर मंगलवार सुबह हुए हादसे में सराहां क्षेत्र के 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
बोहलियों में ट्रक-स्कूटी की टक्कर
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे 07 पर मंगलवार सुबह हुए हादसे में सराहां क्षेत्र के 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा सुबह 6:30 बजे के आसपास हुआ। जानकारी के अनुसार सराहां निवासी अक्षय पुत्र गोपाल अपनी स्कूटी पर पांवटा साहिब की ओर जा रहा था। इस बीच बोहलियों के समीप एक तीखे मोड पर स्कूटी दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद गांव के लोग भी सड़क पर आ गए। इस हादसे में अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत नाहन सदर थाना को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सहायक निरीक्षक धर्मपाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया। नाहन पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन