{"_id":"5745bfa84f1c1b7822690877","slug":"truck-fall-into-gorge-at-ponta-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा, सतौन(सिरमौर)
Updated Thu, 26 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
आसपास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पांवटा में तिलौरधार-छितली मार्ग पर मंगलवार देर रात एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रक के खाई में गिरने के बाद परखच्चे उड़ गए।
आसपास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार देर रात ट्रक (एचपी-17बी-7658) सतौन से छितली की तरफ जा रहा था। ट्रक चालक खड़क बहादुर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।
चालक ने ट्रक से छलांग लगा दी। ट्रक में सवार सुनील कुमार (33) पुत्र चतर सिंह निवासी ग्राम बासोग कमरऊ ट्रक में ही 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक के पीछे जा रहे एक दूसरे ट्रक के चालक ने वाहन को गिरते देखा।
विज्ञापन
उसने आसपास के ग्रामीणों को सूचित किया। देर रात ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए। पुलिस व युवक के परिजनों को बसोग गांव में सूचित कर दिया गया। ग्रामीणों ने आधी रात को किसी तरह युवक को गहरी खाई में जाकर खोज निकाला।
युवक मौके पर ही दम तोड़ चुका था। शव को काफी मुश्किल से खाई से बाहर निकाला जा सका। ट्रक चालक खड़क सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।