{"_id":"656348c9cbb5c5c1c20e1fb3","slug":"truck-driver-murder-case-kangra-wife-and-neighbour-arrested-by-police-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर पति की गला रेतकर की थी हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर पति की गला रेतकर की थी हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका
Sun, 26 Nov 2023 07:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 Nov 2023 07:02 PM IST
सार
डीएसपी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक गुरदयाल सिंह की पत्नी और उसी गांव के एक व्यक्ति ने गला रेत कर गुरदयाल की निर्मम हत्या की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस थाना खुंडियां चौकी लगड़ू के अंतर्गत गांव दोदरु में ट्रक चालक गुरदयाल की गला रेतकर निर्मम हत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी और उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। रविवार को दोनों को देहरा कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार रात मामले का पता चलने पर खुंडियां पुलिस और ज्वालामुखी के डीएसपी विकास धीमान ने मामले की तफ्तीश शुरू की। शक के आधार पर शनिवार देर रात हत्या में संलिप्त दोनों को गिरफ्तार किया गया और उनसे गहनता से पूछताछ की। मृतक ट्रक चालक की पत्नी और पड़ोसी इस मामले में संलिप्त पाए गए हैं।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक गुरदयाल सिंह की पत्नी और उसी गांव के एक व्यक्ति ने गला रेत कर गुरदयाल की निर्मम हत्या की थी। पुलिस ने खुंडियां थाने में मामला दर्ज करके आरोपी पत्नी और पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन