माइनस 12 डिग्री तापमान में तीन दिन तक मौत को मात देकर निकल आया ट्रक चालक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारालाचा दर्रा में बर्फ में फंसे ट्रक चालक ने मौत को मात देकर अपनी हिम्मत से रूबरू करवाया है। माइनस 12 डिग्री तापमान में तीन दिन तक प्रकृति के क्रूर पंजों में फंसा मंडी का राजेंद्र सकुशल लौट आया है।
राजेंद्र बर्फ में करीब 25 किलोमीटर पैदल चला और वह ततसेऊ पहुंचा। यहां उसने स्नो एंड एवालांच स्टडी सेंटर में शरण ली। वहां से वायरलैस के जरिये राजेंद्र की सूचना सासे के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में दी। अब बुधवार को उसे रेस्क्यू किया जाएगा।
बारालाचा से राजेंद्र के साथ अन्य साथी वक्त रहते निकल आए और उस समय उन्होंने भी नहीं सोचा था कि राजेंद्र बच भी पाएगा। लद्दाख में सामान छोड़ कर राजेंद्र ट्रक लेकर मंडी आ रहा था। इसी बीच बर्फबारी के कारण वह बारालाचा दर्रा में फंस गया।
माइनस 12 डिग्री तापमान में भूखा -प्यासा रहा
उसे साथी निकल गए लेकिन वह नहीं निकल सका। तीन दिन तक वह माइनस 12 डिग्री तापमान में भूखा -प्यासा रहा लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। करीब 25 किलोमीटर पैदल चलकर वह बारालाचा से ततसेऊ पहुंचा।
एसडीएम केलांग कुलवीर सिंह राणा ने ट्रक चालक राजेंद्र के ततसेऊ में फंसने की पुष्टि की है। केलांग पंचायत के उपप्रधान दोरजे उपासक ने कहा कि उन्हें स्नो एंड एवालांच स्टडी सेंटर के ततसेऊ में तैनात कर्मचारी गुलशन ने सेटेलाइट फोन से सूचना दी।
उपासक ने कहा कि हालांकि मंगलवार को ही राजेंद्र को रेस्क्यू करने वाले थे लेकिन आपदा प्रबंधन का वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण वह नहीं जा सके। राजेंद्र को रेस्क्यू करने के लिए बुधवार को दल जाएगा। दारचा से आगे ततसेऊ की तरफ बर्फ के चलते सड़क मार्ग बंद है।