फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Truck driver absconding with businessman's apple worth 11.44 lakh

Solan: कारोबारी का 11.44 लाख का सेब लेकर ट्रक चालक फरार

Mon, 12 Sep 2022 06:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Sep 2022 06:44 PM IST
सार

कोल्ड स्टोर के लिए 11.44 लाख रुपये का सेब लेकर गया ट्रक रास्ते में ही गायब हो गया है। हिसार के कारोबारी ने इसकी शिकायत परवाणू थाने में दी है।

विज्ञापन
Truck driver absconding with businessman's apple worth 11.44 lakh
सेब का ट्रक रास्ते में गायब(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेब मंडी परवाणू से जिरकपुर पंजाब में कोल्ड स्टोर के लिए 11.44 लाख रुपये का सेब लेकर गया ट्रक रास्ते में ही गायब हो गया है। हिसार के कारोबारी ने इसकी शिकायत परवाणू थाने में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कारोबारी सुशील कुमार निवासी गांव रावत खेड़ा डाकघर तलवंडी तहसील हिसार जिला हिसार हरियाणा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सोमवार को परवाणू सेब मंडी से 572 सेब के बॉक्स एक ट्रक में जिरकपुर पंजाब के कोल्ड स्टोर के लिए भेजे थे।

विज्ञापन


इसकी बाजार में कीमत 11.44 लाख रुपये है। मंगलवार शाम तक ट्रक चालक नवदीप सेब लेकर कोल्ड स्टोर नहीं पहुंचा। चालक को जब फोन किया तो उसका नंबर भी बंद आ रहा है। कारोबारी ने ट्रक चालक पर आरोप लगाया है कि वह सेब लेकर फरार हो गया है। उसने ट्रक में लदा सेब कहीं बेच दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक की तलाश में टीमें भी बाहरी राज्यों के लिए रवाना कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed