{"_id":"6089853e5a8a7e60ed7b413c","slug":"truck-carriage-charge-increases-by-six-percent-drivers-get-insurance-of-five-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: ट्रक ढुलाई छह फीसदी बढ़ी, चालकों को पांच लाख का बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: ट्रक ढुलाई छह फीसदी बढ़ी, चालकों को पांच लाख का बीमा
Wed, 28 Apr 2021 09:24 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 28 Apr 2021 09:24 PM IST
सार
बीडीटीएस के प्रयासों से इन ट्रकों के करीब 4 हजार चालकों को एसीसी सीमेंट फैक्टरी ने 5 लाख रुपये की राशि तक का दुर्घटना बीमा कवर भी दे दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बरमाणा स्थित एसीसी सीमेंट फैक्टरी में बनने वाले सीमेंट की प्रदेश और अन्य राज्यों के लिए होने वाली ढुलाई के रेटों में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस किराया वृद्धि को एसीसी सीमेंट फैक्टरी में माल ढुलाई कार्य में लगे करीब 4 हजार ट्रक ऑपरेटरों को लाभ होगा।
विज्ञापन
बीडीटीएस के प्रयासों से इन ट्रकों के करीब 4 हजार चालकों को एसीसी सीमेंट फैक्टरी ने 5 लाख रुपये की राशि तक का दुर्घटना बीमा कवर भी दे दिया है। बीडीटीएस बरमाणा के प्रधान जीतराम गौतम और महासचिव रजनीश ठाकुर ने बताया कि हिमाचल में 3 सीमेंट फैक्टरियां हैं, लेकिन सीमेंट ढुलाई किराये में यह वृद्धि केवल बरमाणा सीमेंट फैक्टरी में ही हुई है। माल ढुलाई में लगे ट्रकों के चालकों को इतना बड़ा बीमा कवर देने वाली प्रदेश की पहली फैक्टरी भी बन गई है।
विज्ञापन
एससीसी प्रबंधन का जताया आभार
बीडीटीएस कार्यकारिणी सदस्य राकेश ठाकुर, जय ठाकुर, गंगा ठाकुर, राजेश ठाकुर, कश्मीर, सुरेश चौधरी, संतोष कुमार, शेर, रोशन लाल, राजेश ठाकुर, राम कुमार ने भी किराया वृद्धि सहित अन्य लाभों के लिए एसीसी प्रबंधन का आभार जताया है।
विज्ञापन