फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Trouble due to snowfall in Manali: Eight vehicles damaged due to falling of trees, electricity remained disrup

मनाली में बर्फबारी से दुश्वारियां: पेड़ गिरने से आठ गाड़ियां क्षतिग्रस्त, शहर के इलाके में आठ घंटों से ब्लैकआउट

Thu, 01 Feb 2024 06:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Feb 2024 06:09 PM IST
सार

मनाली के आधे इलाके में आठ घंटों से ब्लैकआउट है। वहीं, नए पुल के समीप पेड़ गिरने से करीब आठ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 

विज्ञापन
Trouble due to snowfall in Manali: Eight vehicles damaged due to falling of trees, electricity remained disrup
मनाली पेड़ गिरने से गाड़ियां क्षतिग्रस्त। - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्यटकों और पर्यटन कारोबार के लिए बर्फबारी संजीवनी से कम नहीं है लेकिन इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बर्फबारी से जिंदगी की रफ्तार थम गई है। यातायात, बिजली और पेयजल व्यवस्था पर सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है। घाटी की तमाम सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। पेयजल योजनाएं जाम होने से कई इलाकों में पानी का संकट गहरा गया है। मनाली के आधे इलाके में आठ घंटों से ब्लैकआउट है। वहीं, नए पुल के समीप पेड़ गिरने से करीब आठ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गनीमत रही कि हादसे के समय गाड़ियों में कोई नहीं था। तीन दिन से मनाली और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। इस वजह से कई स्थानों पर पेड़ गिरने और टहनियां टूटने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे मनाली में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन


मनाली शहर में बिजली गुल रही। शाम के समय मनाली शहर के कुछ हिस्सों, अलेउ, प्रीणी, वशिष्ट में बिजली बहाल हो गई लेकिन अन्य इलाकों में अंधेरा पसर गया है। पेयजल लाइनें जाम होने से 50 फीसदी ग्रामीण इलाकों में पानी की आपूर्ति घट गई है। बिजली पर निर्भर पेयजल योजनाओं में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। घाटी में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कुल्लू-मनाली हाईवे पर पतलीकूहल से आगे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। सुबह के समय कुछ बसें और वाहन मनाली की ओर आ रहे थे लेकिन बर्फबारी के कारण क्लाथ से आगे नहीं चढ़ पाए। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि भारी बर्फबारी से कुछ दिक्कतें जरूर हुई हैं संबंधित विभाग व्यवस्था सुचारु बनाने में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed