Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tributes paid on the Ridge ground on the birth anniversary of Indira Gandhi

Shimla News: रिज मैदान पर इंदिरा गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Thu, 19 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid on the Ridge ground on the birth anniversary of Indira Gandhi
शिमला। रिज मैदान पर वीरवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुति देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने रिज मैदान स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केहर सिंह खाची ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा। इस अवसर पर उप महापौर उमा कौशल, डीसी अनुपम कश्यप, एसएसपी गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल, एएसपी मेहर पंवार और एएसपी गौरवजीत सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, एडीएम प्रोटोकॉल ज्ञान सागर नेगी सहित पार्षद और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article