{"_id":"5c99c934bdec2214645374c3","slug":"tribal-festival-started-in-bilaspur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में जनजातीय महोत्सव की धूम, 10 राज्यों के कलाकार शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में जनजातीय महोत्सव की धूम, 10 राज्यों के कलाकार शामिल
Tue, 26 Mar 2019 12:09 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में जनजातीय महोत्सव शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त विवेक भाटिया ने किया। पहले दिन 10 राज्यों की दूरदराज क्षेत्रों में छुपी सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
तेलंगाना की टीम ने गुस्साड़ी नृत्य, मध्यप्रदेश ने जब्बरा नृत्य, जम्मू-कश्मीर ने गोजरी नृत्य, ओडिशा ने पाइका नृत्य, त्रिपुरा की टीम ने मम्मिता नृत्य, गुजरात ने सिंधी धमाल नृत्य, जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहाड़ी नृत्य और ओडिशा की टीम ने संभालपुरी नृत्य पेश किया।
विज्ञापन
उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि यह नृत्य किसी भी सोशल मीडिया की वेबसाइट भी नहीं दिखाए जाते हैं। बिलासपुर की जनता के लिए सौभाग्य की बात है कि वह भारत के विभिन्न के राज्यों की दूरदराज क्षेत्रों के कार्यक्रमों को देख रहे हैं। सोमवार को कार्यक्रम में 280 कलाकारों ने भाग लिया।
विज्ञापन