फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Trials for national events of all sports are now under camera surveillance

Shimla News: सभी खेलों की राष्ट्रीय स्पर्धाओं के ट्रायल अब कैमरे की निगरानी में होंगे, विभाग ने लिया फैसला

Wed, 08 Jan 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Updated Wed, 08 Jan 2025 06:00 AM IST
सार

अब खेल विभाग की ओर से सभी खेलों की राष्ट्रीय स्पर्धाओं के ट्रायल में वीडियोग्राफी करवाने का फैसला लिया है। इसको लेकर युवा सेवा एवं खेल विभाग ने सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है और जल्द इसकी अधिसूचना जारी होगी।

विज्ञापन
Trials for national events of all sports are now under camera surveillance
ट्रायल के दाैरान वीडियोग्राफी की गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल वॉलीबाल टूर्नामेंट के लिए टीम के चयन पर उठे विवाद के बाद अब खेल विभाग की ओर से सभी खेलों की राष्ट्रीय स्पर्धाओं के ट्रायल में वीडियोग्राफी करवाने का फैसला लिया है। इसको लेकर युवा सेवा एवं खेल विभाग ने सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है और जल्द इसकी अधिसूचना जारी होगी। जयपुर में मंगलवार से शुरू हुए नेशनल वॉलीबाल टूर्नामेंट के लिए 26 दिसंबर को शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में ट्रायल हुए थे। ट्रायल के बाद खिलाड़ियों की सूचना जारी होने के बाद कुछेक खिलाड़ियों ने चयन पर सवाल उठाए और योग्य खिलाड़ियों को बाहर करने का आरोप लगाया। मामला मुख्यमंत्री के पास पहुंचा तो उन्होंने ट्रायल नए सिरे से करवाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


खेल विभाग ने ट्रायल रद्द किए और रविवार को नए सिरे से खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। चयन समिति ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए ट्रायल के दौरान वीडियोग्राफी भी करवाई। इसी तर्ज पर अब खेल विभाग ने अन्य खेलों की राष्ट्रीय स्पर्धाओं के ट्रायल के दौरान वीडियोग्राफी करवाने का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा है, ताकि चयन समिति पर किसी तरह के आरोप न लगे। युवा सेवा एवं खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक हितेश आजाद ने बताया कि कैमरे से चयनकर्ताओं के निर्णय को रिकॉर्ड किया जा सकेगा।
विज्ञापन


यदि कोई विवाद उत्पन्न होता है, तो यह दस्तावेज के रूप में प्रमाणित किया जा सकेगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों को भी विश्वास होगा कि उनका प्रदर्शन निष्पक्ष तरीके से मूल्यांकित किया गया। राज्य में सभी खेलों की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए ट्रायल के दाैरान वीडियोग्राफी करवाने की व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और चयन प्रक्रिया पर भी किसी तरह के सवाल नहीं उठेंगे। जल्द से जल्द इसे लागू करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed