{"_id":"63ef7ce7fb88ee068a0df380","slug":"trial-of-train-set-postponed-after-technical-fault-railways-called-team-of-experts-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: तकनीकी खराबी के बाद ट्रेन सेट का ट्रायल टला, रेलवे ने बुलाई विशेषज्ञों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: तकनीकी खराबी के बाद ट्रेन सेट का ट्रायल टला, रेलवे ने बुलाई विशेषज्ञों की टीम
Sat, 18 Feb 2023 11:36 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:36 AM IST
सार
ट्रेन सेट में आई तकनीकी खराबी के कारण आरडीएसओ लखनऊ अब नए सिरे से ट्रायल का शेड्यूल जारी करेगा। फिलहाल ट्रेन सेट में आई खराबी को दुरुस्त करने के लिए आरसीएफ (रेल कोच फैक्टरी) चेन्नई से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन
ट्रेन सेट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कालका शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर ट्रेन सेट का ट्रायल फिलहाल टल गया है। ट्रेन सेट में आई तकनीकी खराबी के कारण आरडीएसओ लखनऊ अब नए सिरे से ट्रायल का शेड्यूल जारी करेगा। फिलहाल ट्रेन सेट में आई खराबी को दुरुस्त करने के लिए आरसीएफ (रेल कोच फैक्टरी) चेन्नई से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। गुरुवार को कालका से शिमला की ओर ट्रायल के लिए रवाना होने के बाद ट्रेन सेट में तकनीकी खराबी आ गई थी जिसके कारण इसे वापस कालका ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
कालका और शिमला के बीच चल रही रेल मोटर कार के स्थान पर ट्रेन सेट को चलाने की योजना है। रेल मोटर कार में जहां एक बार में 15 यात्री सफर कर पाते हैं वही ट्रेन सेट की क्षमता 60 यात्रियों की है। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अंबाला मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि ट्रेन सेट में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त किया जा रहा है, ठीक होने के बाद ही ट्रायल किए जा सकेंगे।
विज्ञापन