{"_id":"66cb254110273c3f7f0b3db5","slug":"trial-of-bus-failedtrial-of-bus-failed-shimla-news-c-19-sml1001-399425-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ढली से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के लिए एचआरटीसी बस का ट्रायल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ढली से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के लिए एचआरटीसी बस का ट्रायल फेल
विज्ञापन
शिमला डिपो ने एचआरटीसी मुख्यालय और लोक निर्माण विभाग को भेजी रिपोर्ट
खामियां दूर होने के बाद ही शुरू हो सकेगी बस सेवा
सड़क कच्ची, तंग और वाहनों की पासिंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने का दिया हवाला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अभी ढली से बस सेवा के लिए और इंतजार करना होगा। एचआरटीसी का इस मार्ग पर बस चलाने के लिए किया गया ट्रायल फेल हो गया है। एचआरटीसी शिमला डिपो ने इस संबंध में मुख्यालय और लोक निर्माण विभाग को रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में एचआरटीसी ने सड़क के कच्चा होने और जगह-जगह मार्ग तंग होने बात कही गई है। इस वजह से बस की आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसके अलावा मार्ग पर वाहनों की पासिंग के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है। इससे बस चलाने पर मार्ग में यातायात प्रभावित होने की आशंका है। इसको देखते हुए एचआरटीसी ने मार्ग को पक्का करने, पासिंग प्वाइंट तैयार करने और चौड़ा करने की मांग की है। चमियाना अस्पताल में सात विभागों की ओपीडी चल रही है, जिस वजह से प्रदेशभर से यहां मरीज उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं, लेकिन आवागमन की उचित सुविधा नहीं होने के कारण लोगाें को अस्पताल तक पहुंचने में खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इसको देखते हुए लोग यहां के लिए बस चलाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि एचआरटीसी लोगों की सुविधा के लिए न्यू और ओल्ड ओपीडी आईजीएमसी से सुबह के समय और ढली टनल से नियमित रूप से टेंपाे ट्रैवलर की सेवा उपलब्ध करवा रहा है।
जगह-जगह फंसी बस, वाहनों को पास देने में आई दिक्कत
13 अगस्त को ट्रायल के दौरान ढाई किलोमीटर मार्ग पर एचआरटीसी बस कई जगह फंसी। वहीं वाहनों को पास देने में भी दिक्कतें पेश आईं। एचआरटीसी के मुताबिक गड्ढों की भरमार और सड़क कच्ची होने के कारण फिलहाल मार्ग पर बस चलाना सुरक्षित नहीं है। ट्रायल के दौरान मार्ग पर पांच से छह जगह बस फंसी। वहीं फोरलेन निर्माण कार्य के चलते मार्ग पर टिपर और अन्य बड़े वाहन चलने के कारण भी बस की आवाजाही में दिक्कतें पेश आईं।
इनसेट
लोगों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के लिए बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बस का ट्रायल किया गया, लेकिन अभी मार्ग कच्चा और तंग होने से इसमें दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय और लोक निर्माण विभाग को भेज दी गई है। लोगों की सुविधा के लिए टेंपों ट्रेवलर नियमित अंतराल के बाद ढली टनल से चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा आईजीएमसी से भी सुबह के समय टेंपो सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
-विनोद कुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक लोकल डिपो, एचआरटीसी