फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Trekking Ban in Lahaul-Spiti, orders issued by Deputy Commissioner

Trekking Ban: लाहौल-स्पीति में ट्रैकिंग पर लगाया प्रतिबंध,उपायुक्त ने जारी किए आदेश

Tue, 20 Sep 2022 09:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Sep 2022 09:48 PM IST
सार

 मंगलवार को लाहौल-स्पीति जिला में ट्रैकिंग और पर्वतारोहियों के अभियान पर रोक लगा दी है। मौसम ने ली करवट के बाद उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने यह आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Trekking Ban in Lahaul-Spiti, orders issued by Deputy Commissioner
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने डोभी पैराग्लाइडिंग साइट का निरीक्षण - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के छह ट्रैकिंग रूटों के बंद करने के बाद मंगलवार को लाहौल-स्पीति जिला में ट्रैकिंग और पर्वतारोहियों के अभियान पर रोक लगा दी है। मौसम ने ली करवट के बाद उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने यह आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त ने आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 34 के तहत यह आदेश दिए हैं। कहा कि सितंबर 2021 को लाहौल घाटी में 16 ट्रेकर्स फंस गए थे और पिन वैली के एक ग्लेशियर में भारी बर्फबारी के कारण दो लोग हताहत भी हो गए थे। ऐसे में लाहौल में तेजी से मौसम बदलता है और खासकर टैकरों व पर्वतरोहियों की जान के लिए खतरा हो सकता है। इसी को ध्शन में रखते हुए घाटी में ट्रेकिंग और पर्वतारोहण ट्रेक को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया और अगले आदेश तक कोई भी गतिविधियां नहीं होगी। उल्लंघन करने वालों पवर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


पैराग्लाइडर पायलटों से सुरक्षित लैंडिंग करने का आह्वान
 शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ डोभी पैराग्लाइडिंग साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने स्थानीय पैराग्लाइडिंग और पायलटों को लैंडिंग के लिए आ रही समस्या का समाधान किया। डोभी पैराग्लाइडिंग साइट पर पायलटों को लैंडिंग के लिए अतिरिक्त स्थान की जरूरत थी,जहां पर सरकारी भूमि पर लर्निंग के लिए सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी कर पैराग्लाइडिंग पायलटों को लर्निंग के लिए सुविधा मिलेगी। कहा कि की कुल्लू-मनाली में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है। बताया कि पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों पायलटों की समस्या थी कि डोभी में पैराग्लाइडिंग लैंडिंग के लिए उपयुक्त स्थान की जरूरत है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकाररियों के साथ सरकारी भूमि पर पैराग्लाइडिंग लैंडिंग का स्थान चयनित किया गया है जहां पर सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed