फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Trekkers reaching Manimahesh Lake to visit the holy Mount Kailash

Chamba News: ट्रैकर मणिमहेश झील पहुंच कर रहे पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन

Sat, 04 Nov 2023 06:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Nov 2023 06:24 PM IST
सार

 मणिमहेश जाकर पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन कर रहे हैं। अधिकारिक तौर पर जब मणिमहेश यात्रा चलती है तब ट्रैकिंग प्रेमी मणिमहेश यात्रा पर कम जाते हैं। 

विज्ञापन
Trekkers reaching Manimahesh Lake to visit the holy Mount Kailash
मणिमहेश झील जमी। - फोटो : संवाद

विस्तार

ट्रैकिंग प्रेमी रोमांच के साथ मणिमहेश जाकर पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन कर रहे हैं। अधिकारिक तौर पर जब मणिमहेश यात्रा चलती है तब ट्रैकिंग प्रेमी मणिमहेश यात्रा पर कम जाते हैं। भीड़ खत्म होने के बाद वे एकांत में कैलाश पर्वत के दर्शन करने के साथ पवित्र डलझील में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके लिए ट्रैकिंग प्रेमी नवंबर में मणिमहेश जाते हैं। इस मौसम को ट्रैकिंग के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि इस मौसम में बाढ़ या भारी बरसात होने की आशंका काफी कम रहती है।

विज्ञापन


ऐसे में ट्रैकिंग प्रेमी इन दिनों मणिमहेश जा रहे हैं। रोजाना भरमौर से चार या पांच लोगों का दल मणिमहेश के लिए रवाना हो रहा है। यह दल अपने रिस्क पर मणिमहेश जाते हैं। हालांकि स्थानीय लोगों की तरफ से धन्छौ और डलझील के पास अस्थायी दुकानें लगाई गई हैं। वे दीवाली तक वहां रहते हैं। ऐसे में इन ट्रैकिंग प्रेमियों को इन दुकानों में खाने-पीने का सामान मिल जाता है। हालांकि ये लोग अपने साथ खाने-पीने के सामान का पूरा प्रबंध करके जाते हैं।
विज्ञापन


मणिमहेश में पवित्र डलझील ठंड बढ़ने के कारण जम चुकी है। साथ ही कैलाश पर्वत भी बर्फबारी के कारण सफेद चादर ओढ़ चुका है। वहां ठंड भी काफी बढ़ चुकी है। कड़ाके की ठंड में ट्रैकिंग करते हुए ये लोग मणिमहेश के दर्शन करने को जा रहे हैं। बर्फ में कैलाश के दर्शन करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी वायरल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed