{"_id":"643bef3cac17dbdf96036af3","slug":"tree-houses-attract-tourists-in-parvati-valley-kullu-himachal-pradesh-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: ट्री हाउस में सुकून के पल बिताने के लिए पहुंच रहे पर्यटक, कमाई का भी बने जरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: ट्री हाउस में सुकून के पल बिताने के लिए पहुंच रहे पर्यटक, कमाई का भी बने जरिया
Sun, 16 Apr 2023 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 16 Apr 2023 06:25 PM IST
सार
ट्री हाउस में पर्यटकों के ठहरने के लिए एक-एक कमरों के सेट तैयार किए गए हैं। इसमें सभी सुविधाएं पर्यटकों को दी जाती हैं। ट्री हाउस का किराया 5,000 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन
ट्री हाउस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पार्वती वैली सहित बंजार घाटी में पेड़ों पर बनाए गए ट्री हाउस पर्यटकों को खूब भा रहे हैं। पर्यटक इन ट्री हाउस में सुकून के पल बिताने के लिए पहुंच रहे हैं। पर्यटन सीजन से पहले पर्यटकों में ट्री हाउस को लेकर क्रेज ऐसा है कि ट्री हाउस की एडवांस बुकिंग हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की शांत वादियों में बने ट्री हाउस से जहां पर्यटन गतिविधियां बढ़ रही हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के लिए कमाई का जरिया भी बने हैं।
विज्ञापन
ट्री हाउस में पर्यटकों के ठहरने के लिए एक-एक कमरों के सेट तैयार किए गए हैं। इसमें सभी सुविधाएं पर्यटकों को दी जाती हैं। ट्री हाउस का किराया 5,000 रुपये से शुरू है। पार्वती और बंजार की तीर्थन घाटी में पर्यटन कारोबारियों ने पर्यटकों को आकर्षित के लिए घाटी में ट्री हाउस बनाए हैं। घरों के आसपास पेड़ों पर बने ट्री हाउस देखने में काफी आकर्षक हैं। लकड़ी से तैयार किए गए ट्री हाउस हर किसी को आकर्षित करते हैं। इसके चलते ट्री हाउस में एडवांस बुकिंग करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
पार्वती घाटी के कशाधा में हिमालयन ट्री हाउस के संचालक यश ने कहा कि पर्यटकों को कुछ नया अनुभव देने के लिए ट्री हाउस काफी कारगर हैं। ट्री हाउस में ठहरने, डिनर का कुछ मजा है। इससे पर्यटक प्रकृति के करीब हो जाते हैं। पर्यटन सीजन को देखते हुए ट्री हाउस की एडवांस बुकिंग हो रही है। इस बार कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। ट्री हाउस में पर्यटकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन