फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tree falls down on Kalka Shimla Heritage track

रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, पौना घंटा लेट हुई ट्रेन

Sat, 14 May 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 14 May 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
Tree falls down on Kalka Shimla Heritage track
ट्रैक पर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला

देर रात आए तूफान से सोलन रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर पेड़ गिर गया। सुबह पहली रेल करीब पौना घंटा तक बड़ोग में रुकी रही। देर रात से बाधित ट्रैक को सुबह तक बहाल नहीं किया गया। यात्रियों को बड़ोग के पास ट्रैक क्लीयर होने की प्रतीक्षा करनी पड़ी। सूचना मिलने के बाद  रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक को बहाल किया।

विज्ञापन


सुबह करीब सवा छह बजे रेल बडोग से रवाना होती है। ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण कालका से शिमला की तरफ आ रही अप-मिक्स ट्रेन को बड़ोग स्टेशन पर रोकना पड़ा। ट्रेन करीब पौना घंटा तक ट्रेन रुकी रही। देर रात हुई बारिश और तेज अंाधी के कारण सोलन के रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। इसकी सूचना बड़ोग स्टेशन को दी गई।
विज्ञापन


बड़ोग रेलवे स्टेशन के स्टेशन के अधीक्षक पीके दत्ता ने बताया कि शुक्रवार को रात के समय हुई तेज बारिश और तूफान के कारण सोलन के पास ट्रैक पर पेड़ गिर गया। कालका से आ रही ट्रेन को रोका गया। ट्रैक बहाल होने के बाद 7:42 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed