फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Treatment of injured bull in Summerhill

Shimla News: समरहिल में घायल बैल का करवाया उपचार

Tue, 04 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Treatment of injured bull in Summerhill
शिमला। राजधानी के समरहिल क्षेत्र में एक घायल बैल का रुद्राक्ष स्वास्थ्य परिक्रमा फाउंडेशन ने उपचार करवाया। बैल के खुर में गंभीर चोट आई थी जिससे वह चलने में असमर्थ था। रुद्राक्ष स्वास्थ्य परिक्रमा फाउंडेशन के निदेशक सागर शर्मा ने इस बारे में पशुपालन विभाग से संपर्क किया। सूचना मिलते ही नगर निगम और पशुपालन विभाग से विकास, अश्वनी तथा सपना मौके पर पहुंचे और बैल का उपचार किया। बैल के खुर का बीच का हिस्सा टूट चुका था जिससे उसे खड़े होने और चलने में तकलीफ हो रही थी। उपचार के बाद अब बैल दोबारा खड़ा हो सकेगा। बैल के शरीर में एक अन्य समस्या भी पाई गई जो असाध्य बताई जा रही है। फाउंडेशन के निदेशक सागर शर्मा ने बताया कि यह काम स्थानीय लोगों की मदद से संभव हो पाया है। पशुपालन विभाग ने पूरी प्रक्रिया निःशुल्क पूरी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article