अधिकारियों और कर्मियों के लिए राहत की खबर, अब प्रमोशन में नहीं होगी देरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोषागार विभाग में कार्यरत हजारों अधिकारियों और कर्मियों के लिए राहत की खबर है। विभाग में अधिकारियों और कर्मियों को पदोन्नति के लिए अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पदोन्नति के समय एसीआर में अब देरी नही होगी। पदोन्नति के समय सबसे पहले ली जाने वाली एसीआर ऑनलाइन सरकार को कंप्यूटर पर मिल जाएगी।
कोषागार विभाग ने जून महीने से एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) को ऑनलाइन कर दिया है। प्रदेश एनआईसी ने इस संबंध में सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इस सिस्टम से अब एसीआर को विभागों के विभिन्न स्तर पर बैठे विभागीय अफसर नहीं दबा पाएंगे। यह भी संभव होगा कि जिस दिन एसीआर सरकार ने प्रमोशन के लिए मांगी, उसी दिन यह पलक झपकते ही मिलेगी।
ऑनलाइन भरी जाएंगी एसीआर
विभाग के सभी पदों की एसीआर ऑनलाइन भरी जाएंगी। इससे पहले पदोन्नति के समय एसीआर मैन्युअल ही अधिकारियों के टेबल पर जाती थी। कई बार पदोन्नति के ऐन मौके पर यह रिपोर्ट गुम भी होती थी। इससे पदोन्नति में देरी हो जाती थी।
अब एसीआर ऑनलाइन होने से पदोन्नति के समय अधिकारियों और कर्मियों को एसीआर गुम खतरा होने का खतरा नहीं रहेगा। अफसरों और कर्मियों की प्रमोशन में देरी नहीं होगी। जिला कोषाधिकारी जगदीश शर्मा ने बताया कि जन माह से अधिकारियों और कर्मचारियों की एसीआर ऑनलाइन कर दी गई है।