{"_id":"5c2dfe63bdec2256ef10d3a4","slug":"transporters-strike-in-himachal-on-8th-and-9th-january-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन के खिलाफ ट्रांसपोर्टर इस दिन से करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन के खिलाफ ट्रांसपोर्टर इस दिन से करेंगे हड़ताल
Thu, 03 Jan 2019 05:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 03 Jan 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
सरकार की ओर से बनाए जा रहे मोटर व्हीकल एक्ट को लेकर ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने 8 और 9 जनवरी को पूरे भारत में हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। फेडरेशन का कहना है कि अगर यह बिल पास हो गया तो आने वाला समय ट्रांसपोर्टरों तथा उससे जुड़े लोगों के लिए घातक होगा।
विज्ञापन
ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन हिमाचल कमेटी के महासचिव विजय शर्मा ने कहा कि हर साल ट्रांसपोर्टर सरकार को करोड़ों रुपये टैक्स के रूप में देते हैं, लेकिन आज तक सरकार की ओर से ट्रांसपोर्टरों के उत्थान के लिए कोई भी पैसा खर्च नहीं किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट में किए जा रहे संशोधन में भी भारी खामियां हैं। विजय का कहना है कि यह बिल लोकसभा में पास हो गया है, जबकि राज्य सभा में अभी फंसा हुआ है। ऐसे में अगर यह बिल पास हो जाता है तो आने वाला समय ट्रांसपोर्टरों के लिए खराब होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा अगर बड़े शहरों में कोई ट्रक चालक यातायात के नियमों की अवहेलना करता है तो इसके लिए भी अलग से सजा का प्रावधान है। इसमें चालक को बड़े अखबारों में लिखित रूप से माफी मांगनी होगी।
चालक से शौचालय साफ करवाया जाएगा, जबकि चौक पर झाडू भी लगवाया जाएगा। इसके अलावा लाइसेंस बनाने के लिए बारहवीं तक की जो योग्यता रखी गई है, वह भी गलत है।