फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Transportation rates fixed for apple season; action to be taken against arbitrary practices.

Shimla News: सेब सीजन के लिए ढुलाई दरें तय, मनमानी पर होगी कार्रवाई

Thu, 23 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Transportation rates fixed for apple season; action to be taken against arbitrary practices.
दिल्ली के लिए 95 पैसे और चंडीगढ़ के लिए 1.30 रुपये प्रति क्विंटल प्रति किलोमीटर लगेगा परिवहन शुल्क
विज्ञापन

वाहनों के लिए 2.30 रुपये प्रति क्विंटल रहेगा शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला प्रशासन ने सेब सीजन को लेकर परिवहन शुल्क की दरें तय कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
नई दरों के अनुसार बागवानों को दिल्ली के लिए 95 पैसे और चंडीगढ़ के लिए 1 रुपये 30 पैसे प्रति क्विंटल प्रति किलोमीटर परिवहन शुल्क देना होगा। तय दरों से अधिक किराया वसूलने पर जिला प्रशासन ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। उपायुक्त शिमला ने बताया कि प्रशासन ने सेब सीजन के दौरान सेब ढुलाई के लिए ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप और आयशर (टाटा 407) वाहनों की परिवहन दरें निर्धारित कर दी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि तय दरों से अधिक शुल्क वसूलने वाले संबंधित ऑपरेटरों और यूनियनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


उपायुक्त कार्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली तक ट्रक एवं अन्य वाहनों के लिए ढुलाई दर 95 पैसे प्रति क्विंटल प्रति किलोमीटर, चंडीगढ़ तक 1.30 रुपये प्रति क्विंटल प्रति किलोमीटर निर्धारित की है। चार पहिया पिकअप वाहनों के लिए 20 किलोमीटर तक 2.30 रुपये प्रति क्विंटल प्रति किलोमीटर और 20 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए 2.50 रुपये प्रति क्विंटल प्रति किलोमीटर की दर तय की है। वहीं आयशर (टाटा 407) के लिए 1.30 रुपये प्रति क्विंटल प्रति किलोमीटर की दर निर्धारित की गई है। उपायुक्त ने कहा कि सभी परिवहन ऑपरेटरों को निर्धारित दरों का पालन करना होगा। यदि कोई ट्रक, मिनी ट्रक या पिकअप ऑपरेटर तय दरों से अधिक किराया वसूलता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बागवानों से भी अपील की है कि यदि उनसे निर्धारित दरों से अधिक किराया मांगा जाए तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article