फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Transport Minister said that only electric buses of HRTC will run in Shimla city

Shimla: परिवहन मंत्री बोले- शिमला शहर में एचआरटीसी की सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें ही चलेंगी

Wed, 12 Oct 2022 11:02 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Oct 2022 11:02 AM IST
सार

 शिमला से धर्मशाला और मनाली के लिए वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत के दौरान परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Transport Minister said that only electric buses of HRTC will run in Shimla city
परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला शहर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें ही चलेंगी। शिमला को पूरी तरह स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सभी डीजल बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा।  शिमला से धर्मशाला और मनाली के लिए वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत के दौरान परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के सुगम संचालन के लिए शिमला में आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में एचआरटीसी की तारादेवी वर्कशाप में 3.60 करोड़ की लागत से आधुनिक इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन और वर्कशाप तैयार की जाएगी। ढली, ओल्ड बस स्टैंड और आईएसबीटी में लगे इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। मौजूदा समय में शहर में 50 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं, जिनमें 25 बड़ी और 25 छोटी बसें हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 25 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसें शिमला को मिलने वाली हैं। इनमें से एक बस का शिमला में सफल ट्रायल किया जा चुका है। इसी माह यह 25 बसें शिमला पहुंच जाएंगी। 

विज्ञापन


वोल्वो और हिमदर्शन बसों के लिए नए शेड
वोल्वो और हिमदर्शन बसों के लिए 5 करोड़ की लागत से 24 शेड बनेंगे। इनमें 8 शेड 12 मीटर लंबे होंगे। 4 वोल्वो और 4 हिमदर्शन डीलक्स बसों के लिए तैयार होंगे। साधारण बसों के लिए 10 मीटर लंबे 16 शेड बनाए जाएंगे। इन शेडों में मेकेनिक बसों की अंडर चैसी इंस्पेक्शन आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन


दिवाली पर ऑनलाइन उपलब्ध हाेंगी अतिरिक्त बसें 
दिवाली पर एचआरटीसी दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। 21 और 22 अक्तूबर के लिए अधिकतर रूटीन बसें बुक हो चुकी हैं। अन्य बसें भी आनॅलाइन उपलब्ध करवाई जाएंगी। 26, 27, 28 अक्तूबर के लिए भी अतिरिक्त बसें ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed