{"_id":"581df7424f1c1bae3143903c","slug":"transport-minister-gs-bali-seeks-mandi-accident-report-within-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी हादसा: परिवहन मंत्री बाली ने 15 दिन में मांगी हादसे की रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी हादसा: परिवहन मंत्री बाली ने 15 दिन में मांगी हादसे की रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली एनएच-21 पर मंडी के समीप बिंद्रावणी के पास हुए सड़क हादसे की परिवहन मंत्री जीएस बाली ने जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम मंडी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मंडी, मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी मंडी और एचआरटीसी मंडी के क्षेत्रीय प्रबंधक तकनीकी को दुर्घटना की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इन अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर दुर्घटना की रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके अलावा उन्होंने हादसे में मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों में प्रत्येक को 25 हजार रुपये तथा आंशिक रूप से घायल प्रत्येक यात्री को 5000 रुपये की वित्तीय सहायता फौरी राहत की तौर पर प्रदान करने की घोषणा की है। यह सहायता राशि राहत मैनुअल के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली राहत के अतिरिक्त है।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष बृजबिहारी लाल बुटेल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर, आबकारी एवं कराधान मंत्री श्री प्रकाश चौधरी, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया शोक
राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने आज मण्डी के समीप एक निजी बस दुर्घटना में मारे गए 17 यात्रियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। राज्य मुख्यालय में प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस दुर्घटना में 26 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, से गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में प्रभावित परिवारों तथा घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।