फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transport minister gs bali in yuva samvad programme at kangra.

बेटे ने बाली से पूछा, पापा सीएम बने तो पांच काम क्या करोगे

Mon, 27 Jul 2015 10:14 AM IST
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Updated Mon, 27 Jul 2015 10:14 AM IST
विज्ञापन
transport minister gs bali in yuva samvad programme at kangra.

परिवहन मंत्री जीएस बाली के जन्मदिन से एक दिन पूर्व आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उनके बेटे रघुवीर सिंह बाली ने तीन सवाल पूछे। रघुवीर ने पूछा- आप सीएम बन गए तो पहले पांच काम क्या करेंगे? मंत्री पद छोड़ने की बात क्यों करते हैं? निचले और ऊपरी हिमाचल को जोड़ने के लिए क्या करेंगे?

विज्ञापन


बाली ने बेटे को जवाब दिया कि सरकार में होने के बावजूद मेरा कोई विकास का काम रुक जाता है तो परेशान हो जाता हूं। मैं पशोपेश में हूं। कोई निर्णय लेना चाह रहा हूं। इसलिए, युवा संवाद कार्यक्रम रखा। ऐसा इसलिए ताकि युवाओं से बात कर निर्णय ले सकूं। इसके बाद हाईकमान और सीएम से बात करूं। ऐसे भी सीएम कहते हैं कि मैं भावुक हूं लेकिन मैं अनुशासित भी हूं।
विज्ञापन


बाली ने कहा कि राजनेता क्षेत्रवाद और जातिवाद का सहारा लेते हैं। मैंने कभी ऐसा नहीं किया। पूरा हिमाचल एक है। ऐसे में मुख्यमंत्री तो कहीं का भी हो सकता है। सीएम बनने की सूरत में बाली ने अपनी पांच प्राथमिकताएं भी बताईं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था ठीक करूंगा ताकि रात 2 बजे भी लोग कहीं भी घूम-फिर सकें। विधवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा में गुणवत्ता लाऊंगा ताकि दूसरे देशों की कंपनियां हमारे बच्चों को खुद काम करने के लिए बुलाएं। हिमाचल के संरचनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करूंगा। बेरोजगार युवाओं के लिए योजनाएं बनाऊंगा।

किसी चीज में पीछे नहीं बाली:
आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि बाली किसी चीज में पीछे नहीं हैं। वह नौजवानों के नेता हैं। मुख्यमंत्री सरकार में तालमेल बनाकर चल रहे हैं। सभी को मिलकर काम करना होगा। घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी ने कहा कि भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ शुरू की गई जंग में हम बाली का साथ देंगे। सीपीएस एवं जुब्बल कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कहा कि बाली ने बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का अच्छा मुद्दा उठाया है।

बेरोजगारी से कैसे लड़ेंगे, आज लूंगा फैसला:
बाल मेले में मेडिकल कैंप के उद्घाटन के बाद जनसभा में बाली ने कहा कि वे बेरोजगारी, राजनीतिक प्रताड़ना पर सोमवार को नगरोटा बगवां के गांधी ग्राउंड में फैसला लेंगे। सलाह दी कि छोटे-छोटे ग्रुप बनाकर मंत्रियों को योजनाएं बनाने पर काम करना चाहिए। महीने की एक कैबिनेट बैठक बेरोजगारों, महिला सशक्तिकरण, एससी और एसटी की समस्याओं पर चर्चा के लिए आयोजित होनी चाहिए।

बस स्टैंड पर खड़ी क्यों रहती हैं बसें-
युवा संवाद कार्यक्रम में चंबा के अखिल ने पूछा कि बस स्टैंड पर एचआरटीसी की बसें खड़ी क्यों रहती हैं? इस पर बाली ने कहा कि हाईकोर्ट ने कंडक्टर भर्ती पर रोक लगा रखी है। इसको लेकर सरकार ने याचिका दाखिल की है। कंडक्टरों की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।


सुरजीत भरमौरी ने पूछा कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव पर रोक क्यों नहीं हटाई जा रही। इस पर बाली ने कहा कि अगर सभी छात्र संघ मिलकर पढ़ाई का अच्छा वातावरण तैयार करें तो कैबिनेट में इस मुद्दे पर आग्रह किया जाएगा। सीएम से इसके बारे में बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed