फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Transport: HRTC Volvo bus service started from Shimla to Katra

परिवहन: शिमला से कटड़ा के लिए एचआरटीसी वोल्वो बस सेवा शुरू

Fri, 07 Jan 2022 08:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Jan 2022 08:49 PM IST
सार

परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि वोल्वो बस शुरू होने से हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों के लोगों को लाभ होगा। शिमला से बस शाम साढ़े बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह साढ़े पांच बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में कटड़ा से शिमला के लिए बस
शाम को साढ़े पांच बजे रवाना होगी। 

विज्ञापन
Transport: HRTC Volvo bus service started from Shimla to Katra
एचआरटीसी वोल्वो बस सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टूटीकंडी बस अड्डा शिमला से कटड़ा के लिए शुक्रवार को वोल्वो बस सेवा शुरू हो गई। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस शिमला से बिलासपुर, घुमारवीं, भोटा, हमीरपुर, कांगड़ा, पठानकोट से जम्मू होते हुए कटड़ा पहुंचेगी। लोग लंबे समय से माता वैष्णो देवी के लिए दर्शन करने को वोल्वो बस सुविधा की मांग कर रहे थे।  परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि वोल्वो बस शुरू होने से हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों के लोगों को लाभ होगा। शिमला से बस शाम साढ़े बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह साढ़े पांच बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में कटड़ा से शिमला के लिए बस शाम को साढ़े पांच बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह साढ़े पांच बजे शिमला पहुंचेगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वोल्वो के किराये में यात्रियों को पहला एक महीना करीब 35 फीसदी की छूट दी जा रही है। ऑफ  सीजन की 25 फीसदी रियायत के साथ पहले महीने में 10 फीसदी प्रमोशनल रियायत देने का फैसला लिया गया है। 25 फीसदी रियायत के साथ शिमला से कटड़ा का किराया 1638 रुपये बनता है, जबकि 10 फीसदी अतिरिक्त रियायत के साथ किराया 1475 रुपये लिया जा रहा है। वोल्वो बसों से शिमला पहुंचने वाले यात्रियों को सफर के दिन शिमला शहर में वोल्वो का टिकट दिखाने पर गंतव्य तक निशुल्क सफर की सुविधा भी दी जाएगी। इस दौरान एचआरटीसी प्रबंध निदेशक संदीप कुमार, ईडी भूपिंद्र अत्रि आरटीओ शिमला दिले राम, डीएम शिमला दलजीत सिंह, डीडीएम तारा देवी पवन शर्मा भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

शिमला से जयपुर और दिल्ली एयरपोर्ट के लिए भी चलेगी वोल्वो

परिवहन मंत्री ने बताया कि एचआरटीसी जल्द कोरोना के मामले नियंत्रित होने के बाद शिमला से जयपुर के लिए वोल्वो सेवा शुरू करने जा रहा है। शिमला से दिल्ली के लिए चल रही वोल्वो को भी दिल्ली एयरपोर्ट तक एक्सटेंड करने की तैयारी है।उन्होंने बताया कि प्रदूषण मुक्त परिवहन सेवा उपलब्ध करवाने के लिए मौजूदा समय में एचआरटीसी 75 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कर रहा है। धर्मशाला स्मार्ट सिटी के लिए 15 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जा रही है। इसके टेंडर कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed