{"_id":"622b3cdbb3fce5293f351035","slug":"transport-facility-250-new-buses-to-join-hrtc-fleet-by-the-end-of-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन सुविधा: इस महीने के अंत में एचआरटीसी बेड़े में शामिल होंगी 250 नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन सुविधा: इस महीने के अंत में एचआरटीसी बेड़े में शामिल होंगी 250 नई बसें
Sat, 12 Mar 2022 12:10 PM IST
Krishan Singh
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:10 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने नई बसों की जल्द डिलिवरी के लिए कवायद तेज कर दी है। निगम को उम्मीद है कि कुल्लू जिले को 20 से 25 बसें मिलेंगी। शुक्रवार को एचआरटीसी के अधिकारियों की एक टीम बसें की डिलिवरी को लेकर बंगलूरू रवाना हुई है।
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुल्लू जिले सहित हिमाचल प्रदेश को अप्रैल माह के अंत तक 250 नई बसों की खेप मिलेगी। इसमें 200 बसें सामान्य और 50 डीलक्स बसें शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने नई बसों की जल्द डिलिवरी के लिए कवायद तेज कर दी है। निगम को उम्मीद है कि कुल्लू जिले को 20 से 25 बसें मिलेंगी। शुक्रवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) के अधिकारियों की एक टीम बसें की डिलिवरी को लेकर बंगलूरू रवाना हुई है।
विज्ञापन
वह यहां दो दिनों तक बसों की डिलीवरी के साथ बसों के डिजाइन को लेकर चर्चा करेंगे। सूबे में इन नई बसों के मिलने से निगम के बेड़े से पुरानी बसों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
जिले के दुर्गम और लंबे रूट रूटों पर इस बसों के संचालन से लोगों को सुविधा मिलेगी। सरकार की ओर से खरीदी जा रही निगम की 250 बसों में सामान्य स्तर की 200 बसों में सीट की क्षमता क्रमश: 52 और 47 सीटर होगी। जबकि 50 अन्य डीलक्स बसों की सीट क्षमता 37 सीटर होगी। एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि 250 सामान्य व डीलक्स बसों को खरीद की प्रक्रिया तेज हो गई है। वह शुक्रवार को निगम के अन्य अधिकारियों के साथ बंगलुरू रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह के अंत तक बसों का मिलना शुरू हो जाएगा। -संवाद
विज्ञापन
52, 47 और 37 सीटर होगी बसों की सीट क्षमता
प्रदेश को मिल रही 250 बसों में सवारियों के बैठने के लिए अलग-अलग क्षमता होगी। इसमें 200 सामान्य बसों में सीट की क्षमता 52 और 47 सीट होगी। जबकि डीलक्स बसों में 37 सीटें होगी। इन बसों के आने से निगम के बेड़े में चल रही पुरानी और खट्टारा बसों को हटाया जाएगा।