फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transfers of 200 teachers and non teaching staff in himachal pradesh

बंद हो रहे स्कूलों से 200 शिक्षकों-स्टाफ का तबादला, आदेश जारी

Thu, 21 Jun 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 21 Jun 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
transfers of 200 teachers and non teaching staff in himachal pradesh

प्रदेश सरकार ने जीरो इनरोलमेंट वाले स्कूलों को बंद करने का फैसला लेने के बाद अब वहां तैनात 200 शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों का दूसरे स्कूलों में तबादला करने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने खाली हो चुके इन स्कूलों से स्टाफ को अन्य स्कूलों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


इस साल 59 प्राथमिक और 38 माध्यमिक स्कूलों में एक भी विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया है। सरकार ने ऐसे स्कूलों को बंद कर इन्हें साथ लगते स्कूलों में मर्ज करने का फैसला लिया है। निदेशालय के मुताबिक जीरो इनरोलमेंट वाले करीब सौ स्कूलों में 150 शिक्षक और 50 गैर शिक्षक कर्मचारी थे। इन सभी को दूसरे स्कूलों में भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

पंचायतों को सौंपे जाएंगे खाली स्कूल भवन

transfers of 200 teachers and non teaching staff in himachal pradesh

खाली हो चुके स्कूल भवन स्थानीय पंचायतों को सौंपे जाएंगे। पंचायतों को भवन देने से पहले प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय एक शपथपत्र भी लेगा। शपथपत्र में पंचायत अधिकारियों को लिखना होगा कि जब भी शिक्षा विभाग दोबारा स्कूल शुरू करेगा तो भवन उसे वापस देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed