{"_id":"ffa25f9ef3877c3fb047e328e71f7e36","slug":"transfers-in-police-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस विभाग में चार अफसरों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस विभाग में चार अफसरों का तबादला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 16 Aug 2014 08:44 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने चार पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। पहली इंडिया रिजर्व बटालियन बनगढ़ की डीएसपी एमएस रेणु कुमारी को एसडीपीओ देहरा के पद पर बदला गया है।
विज्ञापन
एसडीपीओ देहरा बीडी भाटिया को आईआरबी प्रथम वाहिनी बनगढ़ में डीएसपी के पद पर तब्दील किया गया है। इसी तरह से आईआरबी थर्ड बटालियन पंडोह के कमांडेंट वीर बहादुर को डीएसपी मुख्यालय चंबा भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं, डीएसपी मुख्यालय चंबा जितेंद्र कुमार को सहायक कमांडेंट तीसरी वाहिनी पंडोह में तैनाती दी गई है। सरकार ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।