फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   transfer of gm and dgm of renukaji dam project

Sirmour News: रेणुकाजी बांध परियोजना के जीएम और डीजीएम का तबादला

Sat, 15 Apr 2023 08:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Apr 2023 08:42 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश पावर कार्पोरेशन ने परियोजना के महाप्रबंधक (जीएम) व उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के स्थानांतरण आदेश एक साथ जारी कर उन्हें अपने पदों पर ज्वाइनिंग देने को कहा है।

विज्ञापन
transfer of gm and dgm of renukaji dam project
रेणुकाजी बांध परियोजना - फोटो : संवाद

विस्तार

 रेणुकाजी बांध परियोजना के दो बड़े अधिकारियों का तबादला हो गया है। हिमाचल प्रदेश पावर कार्पोरेशन ने परियोजना के महाप्रबंधक (जीएम) व उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के स्थानांतरण आदेश एक साथ जारी कर उन्हें अपने पदों पर ज्वाइनिंग देने को कहा है। परियोजना कार्यालय में करीब नौ माह पूर्व ही पदभार ग्रहण कर चुके महाप्रबंधक एमके कपूर का तबादला कर उन्हें किन्नौर भेजा गया है। जबकि, उप महाप्रबंधक सुनील ठाकुर को भी पार्वती जल विद्युत परियोजना चंबा स्थानांतरित किया है। हालांकि इन दोनों पदों पर दूसरे अधिकारियों की नियुक्ति भी एक साथ ही कर दी गई है, जिनके सोमवार या मंगलवार तक पदभार ग्रहण करने उम्मीद है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रेणुकाजी बांध परियोजना निर्माण की ओर अग्रसर है। इसे लेकर बीते माह पांच विभागों के विशेषज्ञों (पैनल ऑफ एक्सपर्ट) की टीम रेणुकाजी बांध का दौरा कर चुकी है, लेकिन विशेषज्ञों के दौरे के तुरंत बाद महाप्रबंधक व एक उप महाप्रबंधक का तबादला किया जाना चर्चाओं के घेरे में है। ऐसे में अब नए अधिकारियों को परियोजना का कार्य समझने व करने में और समय लगेगा।
विज्ञापन


महाप्रबंधक एमके कपूर के स्थान पर शिमला से राजेंद्र कुमार को रेणुका बांध परियोजना का नया महाप्रबंधक नियुक्त गया है। जबकि, उप महाप्रबंधक सुनील ठाकुर के स्थान पर चंबा से ही राकेश कुमार को परियोजना का उप महाप्रबंधक लगाया गया है। परियोजना में यह दोनों ही पद महत्वपूर्ण हैं। परियोजना के महाप्रबंधक एमके कपूर ने बताया कि उन्हें अपने और एक डीजीएम के तबादला आदेश प्राप्त हुए हैं। निगम ने इन दोनों पदों पर नई नियुक्ति भी कर दी है। शीघ्र ही नए अधिकारियों के पदभार करने ग्रहण करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed