प्रदेश उच्च न्यायालय ने 38 जजों के किए तबादले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल हाईकोर्ट ने वीरवार को 38 जजों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिविल जज सीनियर डिवीजन और जूनियर डिवीजन शामिल हैं।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा डीके शर्मा को इसी पद पर सोलन भेजा गया है। सोलन के जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसएल शर्मा का तबादला कांगड़ा हुआ है।
प्रदेश स्टेट लीगल सर्विस अथारिटी के सदस्य सचिव वीरेंद्र सिंह को जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिमला बनाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी एससी कैंथला को श्रम न्यायालय/ इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल धर्मशाला में प्रिसाइडिंग आफिसर लगाया गया है।
इस पद पर तैनात जेके शर्मा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर लगाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू पी वैद्य को इसी पद पर किन्नौर ट्रांसफर किया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर वीरेंद्र शर्मा को इसी पद पर कुल्लू में तैनाती दी गई है।
यशवंत सिंह बनें स्टेेट लीगल सर्विस अथॉरिटी
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार न्यायिक यशवंत सिंह को सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश स्टेट लीगल सर्विस अथारिटी लगाया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर राजेंद्र कुमार शर्मा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश वन शिमला भेजा है।
केके शर्मा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा को अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फोरम मंडी तैनात किया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना द्वितीय मुकेश बंसल को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना प्रथम में तैनाती दी है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय कांगड़ा डी कुमार को कांगड़ा भेजा है।
पूने राम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा को बतौर विशेष सचिव लॉ के रूप में तैनाती दी गई है। भुवनेश अवस्थी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर होंगे। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ज्योत्सना को शिमला से कांगड़ा, मदन कुमार अतिरिक्त सचिव लॉ को सिविल जज सीनियर डिवीजन शिमला लगाया है।
रणजीत सिंह का ऊना तबादला
सिविल जज कुल्लू बरिंदर ठाकुर को इसी पद पर कांगड़ा भेजा है। रणजीत सिंह को लाहौल-स्पीति से ऊना भेजा है। राजेश चौहान को ऊना से लाहौल-स्पीति, गौरव महाजन को कसौली से रामपुर ट्रांसफर किया है।
एसीजीएम सपना पांडे को रामपुर से सोलन, जेएमआईसी सुभाष चंद्र भसीन को करसोग, मोहित बंसल को गोहर से चौपाल, नितिन मित्तल को चौपाल से चंबा, अमरदीप सिंह को चंबा से बैजनाथ, नेहा कायस्थ को नाहन से कसौली, विजय लक्ष्मी को कसौली से बिलासपुर, सूर्य प्रकाश को करसोग से गोहर।
मनीषा गोयल को बैजनाथ से नाहन, उपासना शर्मा को कंडाघाट से सोलन, गीतिका कपिला को मंडी से कंडाघाट, अनीता शर्मा को बिलासपुर से मंडी भेजा है।