फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Transfer of 10 block development officers, deputy and two additional district magistrates in Himachal

HP Govt: हिमाचल में 10 खंड विकास अधिकारी, 11 उप और दो अतिरिक्त जिला न्यायवादी बदले

Tue, 14 Mar 2023 09:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Mar 2023 09:23 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को हिमाचल के दस खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के तबादले कर दिए हैं। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

विज्ञापन
Transfer of 10 block development officers, deputy and two additional district magistrates in Himachal
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को हिमाचल के दस खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के तबादले कर दिए हैं। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार बीडीओ सुरेंद्र कुमार को बालीचौकी मंडी, ओम पाल को धर्मशाला, सुशील कुमार अंब, हरी चंद अत्री बमसन, राजेश्वर भाटिया सुजानपुर टीहरा, प्रियंका निदेशक एवं मिशन मैनेजर कुल्लू, चेत राम सदर मंडी, ओम प्रकाश सलूनी चंबा, जगदीप सिंह नारकंडा और कुलवंत सिंह को चौंतरा मंडी स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन


अभियोजन विभाग ने बदले 11 उप और दो अतिरिक्त जिला न्यायवादी
अभियोजन विभाग ने दो अतिरिक्त जिला न्यायवादी सहित 11 उप जिला न्यायवादी के तबादला आदेश जारी किए हैं। सुधीर शर्मा को जिला न्यायवादी तैनाती जबकि कृष्ण सिंह को जिला न्यायवादी कार्यालय सिरमौर, देवेंद्र चंदेल को उप जिला न्यायवादी कार्यालय नालागढ़, संदीप शर्मा, अजय ठाकुर, राजरानी और सोहम कौशल को जिला न्यायवादी कार्यालय कांगड़ा, नितिन शर्मा को जिला न्यायवादी कार्यालय मंडी, पंकज धीमान को जिला न्यायवादी कार्यालय चंबा, अनुज शर्मा को जिला न्यायवादी कार्यालय कुल्लू और कपिल मोहन गौतम को जिला न्यायावादी कार्यालय सोलन में तैनाती दी है। इसके अलावा अनुज वर्मा अतिरिक्त जिला न्यायवादी को सतर्कता मुख्यालय और अतिरिक्त जिला न्यायवादी यशपाल शर्मा को महिला आयोग में तैनाती दी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed