फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   transfer Do Notes in cm office himachal pradesh

सरकारी दफ्तर खुलते ही मुख्यमंत्री कार्यालय में लगा तबादला आवेदनों का अंबार

Mon, 08 Jun 2020 11:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Jun 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
transfer Do Notes in cm office himachal pradesh
ट्रांसफर (सांकेतिक)

हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन-5 के बीच बड़ी संख्या में रियायतें मिलने पर तबादलों की भी होड़ लग गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय में मंत्रियों के दफ्तरों से धड़ाधड़ स्थानांतरण आदेश के डीओ सीएम कार्यालय पहुंच रहे हैं। हालांकि सीएम कार्यालय पूरी पड़ताल के बाद ही तबादला आदेश जारी कर रहा है। ऐसे में के तबादला डीओ नोट को मंजूर भी नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अलावा शिक्षा विभाग से भी तबादलों के आवेदन आ रहे हैं। हालांकि प्रदेश में शैक्षणिक संस्थान अभी खुले नहीं हैं। इसके बावजूद सिफारिशी पत्र सीएम कार्यालय पहुंचने लग गए हैं। इनकी मंत्री सिफारिशें कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोई सेवनिवृत्ति के करीब होने के कारण घर के नजदीक आना चाह रहा है तो कोई म्युचुअल स्थानांतरण आदेश करवाना चाह रहा है। फिर कोई ऐसा भी है जिसके घर में कोई बीमार है तो वह स्वास्थ्य और घरेलू कारणों से तबादला चाह रहा है। इसमें किसी का तीन साल का एक ही स्टेशन पर वक्त पूरा हो गया है तो कोई शॉर्ट स्टे को खत्म करवाना चाह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पूछने पर प्रधान निजी सचिव मुख्यमंत्री आरएन बत्ता ने कहा है कि क्योंकि लगभग सारी चीजें खुल चुकी हैं। सारे कार्यालय खुल चुके हैं। ऐसी स्थिति में तबादलों के आवेदनों का आना भी स्वाभाविक है। हालांकि अभी रूटीन में ही तबादले हो रहे हैं। बहुत ज्यादा आदेश एक साथ जारी नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed