{"_id":"6adef7077d17a02e220a3521","slug":"shimla-kufatadhar-16-gram-heroin-seized-youth-arrested-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: राजधानी में चिट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कुफटाधार में 16 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: राजधानी में चिट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कुफटाधार में 16 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
Mon, 26 Oct 2026 12:15 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:15 PM IST
सार
राजधानी शिमला के कुफटाधार क्षेत्र में पुलिस की स्पेशल सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कमरे में तलाशी ली। इस दौरान करीब 16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ और एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सदर थाना शिमला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
राजधानी शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने कुफटाधार क्षेत्र में एक आवासीय कमरे से करीब 16 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर कमरे में तलाशी
पुलिस के अनुसार, टीम को नशे से संबंधित गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर आरोपी के आवासीय कमरे की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लकड़ी की अलमारी के ऊपरी खाने में रखे दो डिब्बों के पीछे एक पारदर्शी प्लास्टिक पाउच छिपाया गया था। पुलिस ने पाउच से करीब 16 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया।
विज्ञापन
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना शिमला में मादक पदार्थों से संबंधित एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। जांच के दौरान बरामद मादक पदार्थ और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन