फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra HIV Positive Cases 2021 to 2026 Men Women Statistics

हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा में पांच साल में 879 लोग एचआईवी संक्रमित, पुरुषों की संख्या महिलाओं से करीब तीन गुना

Mon, 26 Oct 2026 10:39 AM IST
Ankesh Dogra सचिन चौधरी, धर्मशाला।
सचिन चौधरी, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 26 Oct 2026 10:39 AM IST
सार

कांगड़ा जिले में अप्रैल 2021 से सितंबर 2026 तक एचआईवी संक्रमण के 879 मामले सामने आए हैं। इनमें पुरुषों की संख्या महिलाओं से अधिक रही, जबकि वर्ष 2025-26 में सबसे ज्यादा 216 संक्रमित मिले। 

विज्ञापन
Kangra HIV Positive Cases 2021 to 2026 Men Women Statistics
कांगड़ा में 5 साल में 879 लोग एचआईवी संक्रमित - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला कांगड़ा में अप्रैल 2021 से सितंबर 2026 तक 879 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। इनमें 643 पुरुष, 234 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। कुल संक्रमितों में करीब 73 प्रतिशत पुरुष हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में सबसे अधिक 216 मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 से मार्च 2026 तक 787 लोग संक्रमित पाए गए। अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच 92 नए मामले दर्ज किए गए। इस तरह कुल संख्या 879 हो गई।

विज्ञापन


संक्रमितों को उपचार से जोड़ने पर जोर
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में 105 संक्रमितों में से 95 को एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी केंद्र (एआरटीसी) से जोड़ा गया। वर्ष 2022-23 में 138 में से 122, वर्ष 2023-24 में 155 में से 147 और वर्ष 2024-25 में 173 में से 158 संक्रमित उपचार से जुड़े। वित्त वर्ष 2025-26 में 216 संक्रमितों में से 207 को एआरटीसी से जोड़ा गया। वहीं, अप्रैल से सितंबर 2026 तक मिले 92 संक्रमितों में से 91 को उपचार से जोड़ा गया। एचआईवी संक्रमण की समय पर पहचान और नियमित उपचार से मरीजों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


एचआईवी से बचाव के लिए जांच और जागरूकता जरूरी : डॉ. राजेश
जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि एचआईवी संक्रमण को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और समय पर जांच के लिए लोगों को प्रेरित करना जरूरी है। असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त और इस्तेमाल की गई संक्रमित सुई या सिरिंज साझा करने से एचआईवी फैल सकता है। सामान्य संपर्क, साथ बैठने, हाथ मिलाने या भोजन साझा करने से यह संक्रमण नहीं फैलता। संक्रमण की आशंका होने पर जल्द जांच करवानी चाहिए। समय पर पहचान और नियमित उपचार से एचआईवी के साथ स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कांगड़ा जिले में वर्षवार एचआईवी संक्रमित मामले और मौतें
वित्त वर्ष कुल संक्रमित पुरुष महिलाएं ट्रांसजेंडर मौतें
2021-22 105 71 34 0 10
2022-23 138 95 43 0 12
2023-24 155 122 33 0 6
2024-25 173 119 54 0 6
2025-26 216 168 46 2 2
अप्रैल–सितंबर 2026 92 68 24 0 0
कुल 879 643 234 2 36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed