{"_id":"5e7215bb8ebc3e76a20915ab","slug":"trains-coming-to-shimla-sanitized-platform-tickets-to-reduce-congestion","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनेटाइज की जा रहीं ट्रेनें, भीड़ घटाने के लिए प्लेटफार्म टिकट इतने रुपये में मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनेटाइज की जा रहीं ट्रेनें, भीड़ घटाने के लिए प्लेटफार्म टिकट इतने रुपये में मिलेगा
Thu, 19 Mar 2020 10:57 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे ने कालका-शिमला के बीच चलने वाली सभी ट्रेनों की सैनिटाइजेशन शुरू कर दी है। इसके अलावा रेलवे के अंबाला मंडल ने गुरुवार से सभी स्टेशनों में 15 अप्रैल तक प्लेटफार्म टिकट 10 से बढ़ाकर 50 रुपये करने का निर्णय लिया है, ताकि स्टेशनों में भीड़ न हो। धर्मपुर रेलवे सेफ्टी स्कूल में क्वारंटाइन बेड की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारी अंबाला हरी मोहन ने बताया कि अंबाला मंडल ने रेल मंडल अधिकारी गुरिंदर मोहन सिंह के निर्देश पर ट्रेनों की डीप क्लीनिंग शुरू कर दी है। एसी कोच में दिए जाने वाले कंबल और पर्दे भी हटा दिए हैं। उधर विदेशी पर्यटकों ने शिमला से कैथलीघाट तक बुधवार के लिए स्टीम इंजन की बुकिंग रद्द करवा दी है।
विज्ञापन