फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Training session of BJYM: Mantra given to BJP workers to become sikander

भाजयुमो का प्रशिक्षण सत्र: भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया ‘सिकंदर’ बनने का मंत्र

Sun, 27 Mar 2022 02:28 PM IST
Krishan Singh सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sun, 27 Mar 2022 02:28 PM IST
सार

सोलन में भाजयुमो के प्रशिक्षण सत्र के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को ‘सिकंदर’ बनने का मंत्र दिया। भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा ने कहा कि पार्टी विचार पर चलती है न कि परिवार पर। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विवि के वीसी और हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए प्रो. सिकंदर कुमार का उदाहरण देकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

विज्ञापन
Training session of BJYM: Mantra given to BJP workers to become sikander
सोलन में भाजयुमो का प्रशिक्षण सत्र। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन में भाजयुमो के प्रशिक्षण सत्र के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को ‘सिकंदर’ बनने का मंत्र दिया। भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा ने कहा कि पार्टी विचार पर चलती है न कि परिवार पर। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विवि के वीसी और हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए प्रो. सिकंदर कुमार का उदाहरण देकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि सिकंदर कुमार को अंतिम समय तक यह पता नहीं था कि उन्हें राज्यसभा भेजा जाएगा। संगठन ने उनकी काबिलियत और मेहनत देखकर उन्हें खुद राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता को कभी भी ऊंचे पदों पर बैठाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए एक कार्यकर्ता को लगन और ईमानदारी से काम करना होगा।

विज्ञापन


शुरुआत में पहले सत्र की अध्यक्षता भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने की। उन्होंने कहा कि हिमाचल में संगठन को जैसे मजबूत किया गया है, उस मॉडल की तारीफ हर जगह हो रही है। इस मॉडल को पूरे देश में इंप्लीमेंट किया जा रहा है। उन्होंने मिशन रिपीट को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। दूसरे सत्र को सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने युवाओं की चुनाव में भूमिका पर टिप्स दिए। तीसरा सत्र संगठन मंत्री पवन राणा ने लिया। चौथे सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने व्यक्तिगत निर्माण और आम लोगों से जुड़ने पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। पांचवें सत्र में भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव विनीत त्यागी ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में आए परिवर्तन पर जानकारी दी। दिन के अंतिम छठे सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय संयोजक और सोशल और आईटी विभाग के कपिल परमार ने कार्यकर्ताओं को देश की बदलती राजनीति के बारे में बताया। 
विज्ञापन


जून में होगी भाजयुमो की पहली रैली, मोदी आएंगे
सत्र में कार्यकर्ताओं को बताया गया कि जून माह में भाजयुमो की रैली होने वाली है। यह पहली रैली होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यातिथि होंगे। इसके लिए जल्द स्थान और तिथि तय की जाएगी। उसके बाद देरशाम भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रभारी तरुण जुग ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed