Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Training for 50 teachers from five states begins at HPU

Shimla News: पांच राज्यों के 50 शिक्षकों एचपीयू में प्रशिक्षण आरंभ

Mon, 16 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Training for 50 teachers from five states begins at HPU
एआई और बिग डेटा का मिलेगी ट्रेनिंग
विज्ञापन

कार्यक्रम में 17 विषयों के शिक्षक ले रहे हिस्से
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को युवा शिक्षकों के लिए 24 दिवसीय शिक्षक अभिविन्यास कार्यक्रम शुरू हुआ। ऑफलाइन माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में पांच राज्यों के 50 शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं।

यह शिक्षक 17 अलग-अलग विषयों से जुड़े हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के साथ उनके शिक्षण कौशल को बेहतर बनाना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गोपाल शर्मा मुख्य अतिथि जबकि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं एचपीयू के पूर्व कुलसचिव प्रो. मोहन लाल झारटा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक प्रो. डीआर ठाकुर और सहायक निदेशक डॉ. शालिनी कश्मीरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और बिग डेटा की जानकारी बेहद जरूरी है। शिक्षकों को इन तकनीकों के महत्व को समझते हुए अपने ज्ञान और विशेषज्ञता का बेहतर उपयोग करना चाहिए। सौर ऊर्जा, जलविद्युत और पेयजल के क्षेत्र में भी हिमाचल की अहम भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article