फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Train with new coaches on kalka shimla heritage railway track

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर नए कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें

Mon, 21 Jun 2021 12:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर आदित्य सोफत, अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
आदित्य सोफत, अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Jun 2021 12:42 PM IST
सार

रेलवे मंडल अंबाला के डीआरएम जीएम सिंह ने बताया कि अभी कोच तैयार करने के लिए मंत्रालय से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद आगामी कार्य शुरू होगा।

विज्ञापन
Train with new coaches on kalka shimla heritage railway track
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर आरामदायक सफर के लिए करीब 70 नए कोच तैयार किए जाएंगे। इनमें से कुछ आधुनिक कोच भी बनेंगे। इसके लिए रेलवे बोर्ड की ओर से प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया है। पहले चरण में डिब्बों को तैयार करने के लिए मंत्रालय से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही बोर्ड रेल कोच उद्योग कपूरथला से संपर्क कर कोच के डिजाइन मांगेगा। वर्तमान में कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पर्यटकों के मनोरंजन के लिए विस्ताडोम कोच सहित चार्टर्ड व अन्य कोच चलाए गए हैं।

विज्ञापन


हालांकि, कोरोना वायरस के चलते सवारियां न मिलने के चलते यह कोच नहीं चल रहे हैं, लेकिन बोर्ड को जारी आदेशों के बाद नए कोच बनाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। उधर, रेलवे मंडल अंबाला के डीआरएम जीएम सिंह ने बताया कि अभी कोच तैयार करने के लिए मंत्रालय से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद आगामी कार्य शुरू होगा। यह कोच रेल कोच उद्योग कपूरथला में तैयार होंगे और लगभग 70 नए कोच बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


118 वर्ष का हो गया कालका-शिमला रेलवे ट्रैक
ऐतिहासिक कालका-शिमला रेलवे ट्रैक 118 साल का हो चुका है। नौ नवंबर 1903 को कालका-शिमला रेलमार्ग की शुरुआत हुई थी। यह रेलमार्ग उत्तर रेलवे के अंबाला डिवीजन के तहत आता है। इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में कई डिब्बे पुराने हो चुके हैं। लगभग दो वर्ष पहले सफर को और रोमांचक बनाने व पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विस्ताडोम कोच ट्रैक पर उतारे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री भी दे चुके हैं डिब्बे बदलने के निर्देश
कालका-शिमला रेललाइन पर चलने वाली सभी रेलगाड़ियों के डिब्बों को बदलने की बात रेल मंत्री पीयूष गोयल की ओर से शिमला दौरे के दौरान कही गई थी। इस दौरान उन्होंने सभी ट्रेनों को मॉडर्न बनाने के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed