फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Trail runner Sachin Sharma ran continuously in the mountain for 37 hours 46 minutes

मनाली: 37 घंटे 46 मिनट तक लगातार पहाड़ में दौड़ते रहे ट्रेल रनर सचिन शर्मा, 13 चक्कर में पूरी की चुनौती

Fri, 02 Dec 2022 07:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Dec 2022 07:06 PM IST
सार

एवरेस्टिंग नामक ग्लोबल ट्रेल दौड़ में उन्होंने लगभग तीन हजार मीटर तक की ऊंचाई तक दौड़ लगाई। नसोगी से लमाढुग के लिए वह सुबह निकले और पूरी रात चलते रहे। 37 घंटे  46 मिनट में उन्होंने कुल 13 चक्कर लगाकर चुनौती को पूरा किया।

विज्ञापन
Trail runner Sachin Sharma ran continuously in the mountain for 37 hours 46 minutes
ट्रेल रनर सचिन शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली के नसोगी गांव में वर्षों से रह रहे दिल्ली के सचिन शर्मा ने ट्रेल दौड़ के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एवरेस्टिंग नामक ग्लोबल ट्रेल दौड़ में उन्होंने लगभग तीन हजार मीटर तक की ऊंचाई तक दौड़ लगाई। नसोगी से लमाढुग के लिए वह सुबह निकले और पूरी रात चलते रहे। 37 घंटे  46 मिनट में उन्होंने कुल 13 चक्कर लगाकर चुनौती को पूरा किया। नसोगी से लमाढुग की दूरी लगभग 65 किलोमीटर है। सचिन ने दावा किया है कि भारत में इस तरह की ट्रेल दौड़ का लक्ष्य पूरा करने वाले वह पहले शख्स हैं। मनाली में पत्रकार वार्ता के दौरान सचिन ने कहा कि इस दौड़ के लिए उन्होंने लमाढुग को चुना था।

विज्ञापन


26 नवंबर को सुबह 6:32 बजे उन्होंने अपनी ट्रेल दौड़ नसोगी गांव से शुरू की थी। 27 नवंबर को शाम 8:08 बजे उन्होंने यह दौड़ पूरी की। सीधी चढ़ाई चढ़ने के बाद वह लमाढुग पहुंचे और लमाढुग से उतरते हुए नसोगी पहुंचे। ऐसा उन्होंने 13 बार किया। उन्होंने कहा कि एवरेंस्टिंग दस हजार मीटर की ऊंचाई को पहाड़ पर लगातार चलते हुए बिना रुके, बिना सोए दस हजार मीटर की ऊंचाई हासिल करनी थी। उन्होंने 13 चक्कर में यह लक्ष्य हासिल किया। इस ट्रेल दौड़ को पूरा करने में उन्हें 37 घंटे और 46 मिनट का समय लगा। इस चुनौती से पहले उन्होंने भृगु झील आसैर रानीसुई झील को 15 घंटे 28 मिनट में पूरा किया है। यह लगभग 46 किलोमीटर की ट्रेल दौड़ थी। आम लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


ऐसे हासिल की ऊंचाई
ग्लोबल ट्रेल दौड़ में सचिन को लगातार चलते और दौड़ते रहना था। दूरी और समुद्रतल से ऊंचाई का मापने के लिए हाथ में स्मार्ट घड़ी लगाई गई। सचिन ने बताया कि उनका 65 किलोमीटर के एक चक्कर की ऊंचाई 770 मीटर रही।  ऐसे में एवरेस्ट के बराबर की ऊंचाई से अधिक ऊंचाई हासिल करने के लिए उन्होंने 13 चक्कर लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed