फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   traffic plan for shimla

Shimla News: शराब पीकर गाड़ी चलाई तो हवालात में गुजरेगी रात

Sun, 27 Oct 2024 09:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 09:09 PM IST
विज्ञापन
traffic plan for shimla
त्योहारी सीजन को देखते हुए शिमला पुलिस ने बनाया ट्रैफिक प्लान, रहेगी पैनी नजर
विज्ञापन

250 जवान रहेंगे तैनात, 100 प्वाइंट पर होंगे ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी, बाइक राइडर भी संभालेंगे मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दीपावली त्योहार को लेकर शिमला पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। इस दौरान त्योहार के खुमार में नशे में वाहन चलाने पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। रात के समय शहर के प्रवेशद्वारों समेत जगह-जगह चालकों की जांच की जाएगी। ऐसे में नशे में गाड़ी चलाने वाले चालकों की रात हवालात में गुजरेगी। त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस ने शहर को चार सेक्टरों में बांटा है। एएसपी, डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी इन सेक्टर में व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए करीब 100 प्वाइंट पर ट्रैफिक जवानों की तैनाती करने का फैसला लिया है। आमतौर पर शहर में 70 के करीब जवान तैनात रहते हैं। इन प्वाइंट पर त्योहारी सीजन में देर रात तक जवानों की तैनाती रहेगी। इन प्वाइंट पर करीब 200 जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा 20 के करीब बाइक राइडर भी यातायात व्यवस्था पर नजर रखेंगे।


इनसेट
बाजाराें में जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की होगी तैनाती
त्योहारी सीजन में लोग बाजारों में बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए जाते हैं। शहर के प्रमुख बाजार मुख्य मार्गों के किनारे होने के कारण इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। इसको देखते हुए शिमला पुलिस ने शहर के मुख्य बाजारों में पुलिस जवानों की अतिरिक्त तैनाती करने का फैसला लिया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए सड़कों के किनारे बेतरतीब पार्किंग को लेकर भी पुलिस सख्त कदम उठाएगी। डीएसपी ट्रैफिक संदीप शर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन








दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed