फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Traffic magistrate shimla challan ex MLA vijay agnihotri car without Permit in Shilli Chowk shimla

Shimla News: बिना परमिट शिल्ली चौक पहुंचे पूर्व विधायक के वाहन का कटा चालान

Fri, 23 Dec 2022 01:25 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 23 Dec 2022 01:25 PM IST
सार

चालान होने लगा तो पूर्व विधायक गाड़ी से उतर कर ट्रैफिक मजिस्ट्रेट के पास पहुंचे और विशेष प्रावधान का तर्क देने लगे। पुलिस कर्मियों ने एक नहीं सुनी और बिना परमिट प्रतिबंधित मार्ग पर गाड़ी लाने पर चालान काट दिया।

विज्ञापन
Traffic magistrate shimla challan ex MLA vijay agnihotri car without Permit in Shilli Chowk shimla
ट्रैफिक मजिस्ट्रेट के समक्ष अपनी बात रखने का प्रयास करते भाजपा के पूर्व विधायक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के प्रतिबंधित मार्गों पर बिना परमिट चल रहे वाहनों के खिलाफ दूसरे दिन भी ट्रैफिक मजिस्ट्रेट आर मेहुल शर्मा की अगुवाई में पुलिस ने कार्रवाई की। उच्च न्यायालय के पास शिल्ली चौक पर एक पूर्व विधायक की गाड़ी बिना परमिट के पहुंची। पुलिस ने परमिट मांगा तो चालक नहीं दिखा पाया। चालान होने लगा तो पूर्व विधायक गाड़ी से उतर कर ट्रैफिक मजिस्ट्रेट के पास पहुंचे और विशेष प्रावधान का तर्क देने लगे।

विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने एक नहीं सुनी और बिना परमिट प्रतिबंधित मार्ग पर गाड़ी लाने पर चालान काट दिया। एक अन्य सरकारी गाड़ी में परमिट तो लगा था लेकिन जब जांच की गई तो यह परमिट किसी अन्य गाड़ी का निकला। इस गाड़ी का भी चालान हुआ। कोर मालरोड क्षेत्र में नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में म्यूजिक सिस्टम बज रहा था, व्यावसायिक वाहनों में म्यूजिक सिस्टम नहीं लग सकता इसलिए इस गाड़ी का भी चालान हुआ। सुबह 9 से 11:30 बजे तक हुई इस कार्रवाई के दौरान 26 गाड़ियों के हुए चालान हुए।
विज्ञापन


बिना परमिट के टैक्सी में पहुंच गया चौकी इंचार्ज, कटा चालान
संजौली-आईजीएमसी-लक्कड़ बाजार प्रतिबंधित सड़क पर लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी से मनचंदा मेडिसिन शॉप के बीच अवैध रूप से पार्क की जा रही गाड़ियों पर भी वीरवार को कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान जब लक्कड़ बाजार चौकी इंचार्ज को मौके पर बुलाया तो वह बिना परमिट की पंजाब नंबर टैक्सी में पहुंचे। कार्रवाई कर रहे पुलिस कर्मियों ने गाड़ी रुकवाई और परमिट मांगा तो चालक बोला, मेरे पास कोई परमिट नहीं है, मैं तो साहब को लेकर आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिन गाड़ियों पर मालिकों के नंबर थे उन्हें फोन करके गाड़ी हटाने की वार्निंग दी गई। कुछ वाहन मालिक आईजीएमसी से भागते हुए मौके पर पहुंचे। कुछ गाड़ियां मालरोड के दुकानदारों की थी जिनके चालान किए गए। कार्रवाई के दौरान यहां 16 वाहनों के चालान किए गए। ट्रैफिक मजिस्ट्रेट ने चौकी इंचार्ज को सख्त निर्देश दिए कि पुलिस स्टाफ की गाड़ियां भी इस सड़क पर पार्क न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed