फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   traffic jam on circular road shimla

अफसरों की गाड़ियों की पार्किंग से लगा जाम पर नहीं कटा चालान

Sun, 07 Aug 2016 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 07 Aug 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
traffic jam on circular road shimla

राजधानी शिमला की लाइफलाइन सर्कुलर रोड पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही। एडवर्ड स्कूल में पेरेंट्स टीचर मीटिंग के चलते सर्कुलर रोड को ही पार्किंग बना दिया गया। अफसरों और नेताओं की गाड़ियों की वजह से जाम लगा। पुलिस ने भी आम लोगों की गाड़ियों के चालान किए जबकि अफसरों-नेताओं पर महरबानी दिखाई।

विज्ञापन


हिमलैंड होटल के पास सर्कुलर रोड पर दोनों ओर गाड़ियां पार्क होने के कारण लंबा जाम लग गया। घंटों लोगों को जाम के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। ओल्ड बस स्टैंड से छोटा शिमला पहुंचने में ही लोगों को दो से तीन घंटे लग गए। जाम के कारण लोगों को बसों से उतर कर पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी।
विज्ञापन


बावजूद इसके लोग समय रहते गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। जाम खुलवाने के लिए पुलिस के जवानों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। डीएसपी ट्रैफिक की अगुवाई में करीब एक दर्जन जवान बारिश के बीच ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करने के लिए जूझते रहे। स्कूल के बाहर सड़क पर अफसरों और नेताओं की गाड़ियां भी बेतरतीब तरीके से खड़ी रहीं जिसके कारण बार-बार जाम लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेरेंट्स टीचर मीटिंग के दिन ही नहीं बल्कि रोजाना सुबह और शाम स्कूल टाइम में सर्कुलर रोड जाम हो जाता है। स्कूल के बाहर सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ियों के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। जिला प्रशासन पहले भी स्कूल को व्यवस्था सुधारने के लिए चेता चुका है बावजूद इसके व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है और समस्या जस की तस बनी हुई है।

प्रशासन करेगा कड़ी कार्रवाई: उपायुक्त

traffic jam on circular road shimla

स्कूल में पेरेंट्स टीचर मीटिंग की वजह से पूरा सर्कुलर रोड जाम हो जाना बेहद गंभीर बात है। भविष्य में ऐसी स्थिति के कारण पब्लिक को परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। -रोहन चंद ठाकुर, उपायुक्त शिमला

मीटिंग से पहले नहीं दी गई अग्रिम सूचना: नेगी
पेरेंट्स मीटिंग को लेकर पुलिस प्रशासन को अग्रिम सूचना नहीं दी गई थी। भारी संख्या में सड़क किनारे गाड़ियां पार्क होने के कारण जाम की स्थिति पैदा हुई। इतनी गाड़ियों को क्रेन से उठाना भी संभव नहीं था। स्कूल प्रशासन को पूर्व सूचना देकर छुट्टी के दिन बैठक बुलानी चाहिए। -आरएस नेगी, डीएसपी, ट्रैफिक शिमला

स्कूल क्लास वाइज बुलाए पेरेंट्स मीटिंग: टिकेंद्र
स्कूल मैनेजमेंट को चाहिए कि पेरेंट्स मीटिंग के लिए अभिभावकों को प्राइवेट कारों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने को कहना चाहिए। क्लास वाइज मीटिंग बुलाई जानी चाहिए। स्कूल के ट्रैफिक वार्डन भी व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। -टिकेंद्र पंवर, डिप्टी मेयर, नगर निगम

स्कूल के पास पर्याप्त जगह फिर भी अव्यवस्था
स्कूल के पास पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह है फिर भी स्कूल प्रशासन ने पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। इस कारण अभिभावकों को सड़क पर गाड़ियां पार्क करनी पड़ी। इसी वजह से सर्कुलर रोड में लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed