फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Traffic Jam in shimla

संकटमोचन के पास ट्रक खराब बालूगंज में निगम की बस हांफी

Wed, 08 Sep 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in shimla
वाहनों के खराब होने से कच्चीघाटी-तारादेवी और बालूगंज-चक्कर सड़क पर लगा जाम
विज्ञापन

क्रॉसर
आफिस ऑवर्स के दौरान लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में ऑफिस ऑवर्स के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही। आए दिन शहर में सेब से लदे ट्रकों और एचआरटीसी की खटारा बसों के खराब होने से ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर रही है। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शहर के प्रवेश द्वार संकट मोचन के पास ट्रक खराब हो गया। इस कारण ट्रैफिक वन वे होने से गोयल मोटर और दूसरी ओर कच्चीघाटी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह के समय शहर की ओर वाहनों का आवागमन अधिक होेने और लोगों द्वारा ओवरटेकिंग करने के कारण भारी समस्या पेश आई।
पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद व्यवस्थित तरीके से वन वे ट्रैफिक चलाया जा सका। बालुगंज के पास एचआरटीसी की बस खराब होने से भी ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आई। एचआरटीसी की स्वराज माजदा बस बालुगंज के पास खराब हो गई जिसके कारण ट्रैफिक वन वे हो गया। बालुगंज से गोपाल मंदिर और दूसरी ओर चौक की ओर सड़क संकरी होने से वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। पौने घंटे तक यहां जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

हाइड्रा क्रेन न होने से हो रही दिक्कत
शिमला पुलिस के पास दो सामान्य क्रेन तो हैं लेकिन भारी ट्रालों और सेब से लदे ट्रकों को सड़क से हटाने के लिए हाइड्रा क्रेन नहीं है। शहर की सड़कों पर भारी वाहन फंसते हैं तो प्राइवेट आपरेटरों की हाइड्रा मंगवाई जाती है। सेब के ट्राले खराब होने पर क्रेन से काम नहीं चलता। सेब सीजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने शहर के लिए हाइड्रा क्रेन की व्यवस्था करने का मामला उठाया था जिस पर प्रशासन ने गौर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed