रोहतांग में ट्रैफिक जाम बेकाबू, देर रात तक फंसे रहे सैकड़ों वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली में इन दिनों हजारों की संख्या में वाहन पहुंच रहे हैं। क्षमता से अधिक वाहन मनाली पहुंचने से यहां ट्रैफिक जाम बेकाबू हो गया है। मनाली-रोहतांग के बीच ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल हो गई है।
शुक्रवार को रोहतांग से करीब 15 किमी पहले मढ़ी और गुलाबा के बीच सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। मढ़ी में देररात वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पर्यटक वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। हालत ये है कि मनाली से रोहतांग तक 51 किमी के सफर में 10 घंटे का समय लग रहा है।
रात को दो बजे ही गुलाबा बैरियर पहुंच जाते हैं सैैलानी
मढ़ी, राहनीनाला और रोहतांग में लग रहे घंटों जाम के चलते सैलानी रात को दो बजे ही गुलाबा बैरियर पहुंचना शुरू हो जाते हैं। वहीं, रोहतांग होकर मनाली-लाहौल के बीच चलने एचआरटीसी बसें भी घंटों जाम में फंस रही हैं। हालांकि ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस के 300 जवान तैनात किए गए हैं।
मनाली-रोहतांग पास काफी समय पहले सड़क का कुछ भाग काफी पहले बह गया था, जिसे अभी तक एनएचएआई की ओर से ठीक नहीं किया गया। यह अब जाम का कारण बन रहा है।
वहीं मनाली आने वाले सैलानी बर्फ देखने के लिए रोहतांग पास जा रहे हैं। लेकिन यहां पार्किंग की सुविधा न होने से पर्यटकों को गुलाबा बैरियर पर ही घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ट्रैफिक वन वे किया गया है।