{"_id":"6aae7db94b2ba85e42060481","slug":"traffic-jam-in-dhalli-due-to-breakdown-of-apple-laden-vehicle-shimla-news-c-19-sml1002-789009-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ढली में सेब से लदी गाड़ी \nखराब होने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ढली में सेब से लदी गाड़ी खराब होने से लगा जाम
विज्ञापन
वाहनों की एकतरफा चली आवाजाही
सुबह के समय लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में आए दिन सड़कों पर खराब होने वाले वाहनों की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ढली चौक पर शनिवार को सेब से लदी गाड़ी (पिकअप) खराब होने से जाम लगा रहा।
सुबह 8:30 बजे के करीब कुफरी की ओर से भट्ठाकुफर आ रही सेब से लदी गाड़ी ढली चौक के पास शराब हो गई। इस वजह से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही एकतरफ हो गई। सुबह के समय कुफरी, मशोबरा और शिमला की ओर से अपर शिमला के लिए वाहनों की भारी संख्या होने के कारण मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। इस वजह से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। वाहनों की कतारें ढली चौक से पुलिस थाना ढली से आगे तक लग गईं।
ट्रैफिक पुलिस ने फौरन वाहनों के अधिक दबाव को देखते हुए मौके पर एक-एक करके वाहनों को निकालने का काम शुरू किया। इसके साथ ही पिकअप को दुरुस्त करने के लिए मैकेनिक को बुलाकर उसे एक घंटे बाद वहां से हटाया गया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी। डीएसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर ने बताया कि वाहन खराब होने से कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई थी। उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करें। बेतरतीब ढंग से वाहनों को सड़कों पर खड़ा न करें जिससे लोगों को यातायात अवरुद्ध होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ें।