फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Traffic jam in Bhatakuffer road

निजी बस और ट्रक में टक्कर, सड़क वन वे, जाम

Thu, 18 Aug 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam in Bhatakuffer road
भट्ठाकुफर-हाउसिंग बोर्ड कालोनी
विज्ञापन

सड़क पर जाम से लोग परेशान
सेब लोडिंग के लिए भट्ठाकुफर क्रशर तक ट्राले पहुंचने से पेश आ रही दिक्कत
लोगों ने प्रशासन से की समाधान की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सेब सीजन के रफ्तार पकड़ते ही भट्ठाकुफर-हाउसिंग बोर्ड कालोनी सड़क पर जाम की समस्या बढ़ गई है। आए दिन लग रहे जाम के कारण इस सड़क से होकर आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
वीरवार सुबह नौ बजे से इस सड़क पर जाम लगना शुरू हो गया जिसके कारण स्कूल कॉलेज के छात्रों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बीते साल सेब सीजन के दौरान भट्ठाकुफर फल मंडी आने वाले सेब के ट्राले शनान बैरियर पर रोक दिए जाते थे। मंडी में सेब बिकने के बाद लोडिंग शुरू होेने पर इन ट्रालों को प्रवेश दिया जाता था लेकिन इस सीजन में ट्राले बेरोकटोक भट्ठाकुफर बाजार और क्रशर तक पहुंच रहे हैं जिससे सड़क तंग होने से जाम की समस्या पेश आ रही है। इतना ही नहीं भट्ठाकुफर फल मंडी में काम कर रहे कारोबारियों ने सड़क किनारे स्टोर ले रखे हैं इन स्टोरों से सेब की लोडिंग के लिए ट्राले पूरे दिन आवाजाही कर रहे हैं जिससे अव्यवस्था पैदा हो रही है।
विज्ञापन

छराबड़ा बैरियर से भट्ठाकुफर फल मंडी के लिए अधिक संख्या में वाहनों की रवानगी भी जाम का कारण बन रही है। पुलिस अधीक्षक शिमला डॉ. मोनिका भटुंगुरू ने बताया कि बड़े ट्रक शनान बैरियर से आगे क्यों जा रहे हैं इसकी जांच की जाएगी। प्रयास किया जाएगा की जाम की समस्या से लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी बस और ट्रक में टक्कर, पिकअप हांफी
शहर के सर्कुलर रोड पर विक्ट्री टनल के पास वीरवार सुबह करीब 8 बजे निजी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। बस पुराने बस अड्डे से 103 टनल की ओर जा रही थी जबकि ट्रक विक्ट्री टनल की ओर आ रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत बस को सड़क किनारे लगवाया लेकिन ट्रक को सड़क से नहीं हटाया जा सका। ट्रक को हटाने के लिए क्रेन मंगवाई गई। इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक वन वे होने से विधानसभा चौक तक वाहनों की कतार लग गई। सुबह करीब 10:30 बजे रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास एक पिकअप हांफ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed